लेटेस्ट न्यूज़

बरेली: रुबीना बनी पुष्पा, ‘तीन तलाक पीड़िता’ ने हिंदू रीति रिवाज से की शादी, मांगी सुरक्षा

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रुबीना खान नामक एक ‘तीन तलाक पीड़िता’ ने हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में शादी रचा कर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रुबीना खान नामक एक ‘तीन तलाक पीड़िता’ ने हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में शादी रचा कर सनातन धर्म को अपना लिया है. शादी करने के बाद रुबीना ने मीडिया से बातचीत में कई अहम बातें कही हैं. रुबीना का आरोप है कि उसका पहला पति उसके साथ आए दिन नशे की हालत में मारपीट करता था और एक दिन शराब पीकर उसने तीन बार तलाक तलाक तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया था. इसलिए अब उसने अपने मित्र के साथ प्रेम विवाह कर लिया है.