मेरठ में गुमशुदा हुआ 30 फिट लंबा अजगर, सूचना देने वाले को मिलेगा ये इनाम

उस्मान चौधरी

• 01:22 PM • 15 Feb 2025

मेरठ के जागृति विहार क्षेत्र में गुमशुदा अजगर के पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं. इन पोस्टरों में एक 30 फिट लंबा, गेहुआ चित्तीदार अजगर दिखाई देने की जानकारी दी गई है, जो जागृति विहार सेक्टर 2 के बिजली घर नाले के पास गुम हो गया है.

Meerut News

Meerut News

Google CTA

मेरठ के जागृति विहार क्षेत्र में गुमशुदा अजगर के पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं. इन पोस्टरों में एक 30 फिट लंबा, गेहुआ चित्तीदार अजगर दिखाई देने की जानकारी दी गई है, जो जागृति विहार सेक्टर 2 के बिजली घर नाले के पास गुम हो गया है. पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि अजगर की सूचना देने वाले को ₹1100 का इनाम मिलेगा. इन पोस्टरों को स्थानीय छात्र नेता विनीत चपराना ने लगाया है, और यह मामला वन विभाग की लापरवाही को लेकर उठ रहा है.

यह भी पढ़ें...

अजगर की पहली सूचना और वन विभाग की लापरवाही

5-6 दिन पहले, इलाके में दो अजगर, एक बड़ा और एक छोटा अजगर देखा गया था. इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, लेकिन वन विभाग की टीम देर से मौके पर पहुंची, जिसके कारण बड़ा अजगर वहां से चला गया. वन विभाग ने छोटे अजगर को पकड़ लिया. हालांकि, कुछ दिन बाद, दूसरा छोटा अजगर भी फिर से दिखाई दिया, जिसे वन विभाग ने पकड़ लिया. लेकिन बड़ा अजगर अब भी लापता है, और वन विभाग उसे पकड़ने में नाकाम रहा है.

इलाके में डर का माहौल और पोस्टर लगाने की शुरुआत

जैसे-जैसे बड़ा अजगर लापता हुआ, इलाके में डर का माहौल बन गया. लोग रात में सुरक्षा के लिए पहरेदारी करने लगे हैं. इस स्थिति को लेकर स्थानीय छात्र नेता विनीत चपराना ने अपनी चिंता व्यक्त की और इस मामले में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की. उन्होंने इलाके में गुमशुदा अजगर की तलाश के लिए पोस्टर लगाए, जिसमें अजगर की सूचना देने वाले को ₹1100 नगद इनाम देने की बात कही गई है.

समर्थन और छात्रों की भागीदारी

विनीत चपराना ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्रों और स्थानीय लोगों ने मिलकर पोस्टरों के जरिए प्रशासन से उचित कदम उठाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में 5-6 फीट के दो अजगरों को वन विभाग ने पकड़ा है, लेकिन 30 फुट लंबा अजगर अब भी गुम है. छात्र नेता ने यह भी कहा कि वन विभाग को इलाके में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना चाहिए. 

वन विभाग का पक्ष

इस मामले पर मेरठ के जिला वन विभाग अधिकारी, राजेश कुमार का कहा है कि अजगर की सूचना मिलने के बाद दो अजगरों को रेस्क्यू किया गया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी अन्य अजगर के होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है. यह जानकारी गलत तरीके से फैलायी जा रही है. वन विभाग पूरी जिम्मेदारी से इस मामले को देख रहा है और उन्होंने इस संदर्भ में संपर्क नंबर भी जारी किए हैं.