मुजफ्फरनगर: गांव में सांड का इतना खौफ कि उसे पकड़ने वाले को 5000 रुपए ईनाम की हुई घोषणा

संदीप सैनी

• 05:44 PM • 06 Jul 2022

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद में स्थित एक गांव में इन दिनों एक सांड का खौफ इस कदर छाया हुआ है कि मजबूरन ग्राम प्रधान…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद में स्थित एक गांव में इन दिनों एक सांड का खौफ इस कदर छाया हुआ है कि मजबूरन ग्राम प्रधान ने इस सांड को पकड़ने वाले को पांच हजार रुपए का ईनाम देने तक की घोषणा कर दी है. दरअसल हम बात कर रहे है जानसठ तहसील के वाजिदपुर कवाली गांव की जहां पर इन दिनों एक आवारा सांड ने ग्रामीणों में इस कदर अपना खौफ पैदा कर रखा है कि ग्रामीण अब समूह बनाकर खेतों पर जाने को मजबूर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें...

ग्रामीणों को देखकर ये सांड हमलावर हो जाता है. जिसके चलते इस सांड ने कुछ ही दिनों में 4 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है. इस सांड के खौफ से हालत ये है की अब गांव की गालियां सुनसान दिखाई पड़ती हैं. ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने इस सांड से निजाद दिलाने के लिए वन विभाग से लेकर पशु पालन विभाग तक को शिकायत की हुई है, लेकिन अभी तक किसी के सर जू तक नहीं रेंगी है.

जिसके चलते अब ग्राम प्रधान द्वारा इस सांड पर पांच हज़ार रुपये का ईनाम घोषित किया गया है. जो भी व्यक्ति इस सांड को पकड़कर यहां से ले जायेगा उसको ये 5 हज़ार रंपए की ईनाम राशि दी जायेगी.  इस बारे में जहां ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया की गांव में 10 , 12 आवारा पशु घूमते थे. जिन्होंने गांव वालों को परेशान कर रखा था. ये ग्रामीणों को मारते भी थे और फसलों का भी नुकसान करते थे. हमने इन्हें पकड़कर गौशाला में भेज दिया. पर ये सांड़ इतना खतरनाक है कि ये नियंत्रण में नहीं आ पा रहा है.

प्रयागराज: सांड के हमले में चली गई बुजुर्ग की जान, फूल बेचकर चलाते थे परिवार का खर्च