Chandauli Mandi Bhav Today: मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम स्थिर, परवल और करेला अब भी महंगे

Newzo

• 10:50 AM • 28 Jul 2026

Chandauli Mandi Price 28 July 2026: मुगलसराय मंडी में आज अधिकांश सब्जियों के दाम स्थिर रहे. हालांकि देसी परवल और करेला ₹80 प्रति किलो के भाव पर बिककर सबसे महंगी सब्जियां रहीं. वहीं भिंडी, नेनुआ, लौकी और कुंदरू जैसी रोजमर्रा की सब्जियां सामान्य कीमतों पर उपलब्ध रहीं. व्यापारियों ने आवक बढ़ने पर राहत की उम्मीद जताई.

मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम स्थिर, परवल और करेला अब भी महंगे

मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम स्थिर, परवल और करेला अब भी महंगे

Google CTA

Chandauli News: स्थानीय सब्जी मंडी में आज अधिकांश हरी सब्जियों के दाम सामान्य बने रहे, जबकि कुछ प्रमुख सब्जियां अब भी ऊंचे भाव पर बिक रही हैं. सबसे अधिक कीमत देसी परवल और करेला की रही, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर देखने को मिला. वहीं भिंडी, नेनुआ, लौकी और कुंदरू जैसी रोजमर्रा की सब्जियों के दाम अपेक्षाकृत सामान्य रहे.

यह भी पढ़ें...

मंडी में आज भिंडी ₹40 प्रति किलो, करेला ₹80 प्रति किलो, देसी परवल ₹80 प्रति किलो, नेनुआ ₹40 प्रति किलो, बैंगन ₹60 प्रति किलो, लौकी ₹40 प्रति किलो और कुंदरू ₹40 प्रति किलो के भाव से बिके। पत्ता गोभी ₹50 प्रति नग, पालक ₹20 प्रति बंडल तथा प्याज ₹40 प्रति किलो रहा. हरी मिर्च ₹40 प्रति पाव और शिमला मिर्च भी ₹40 प्रति पाव के भाव पर उपलब्ध रही. लहसुन ₹60 प्रति पाव बिकता रहा, जबकि घेवड़ा और चौरई साग ₹40 प्रति किलो के भाव पर मंडी में उपलब्ध रहे.

क्रमांक वस्तु कीमत इकाई
1 भिंडी ₹40 प्रति किलो
2 करेला ₹80 प्रति किलो
3 देसी परवल ₹80 प्रति किलो
4 नेनुआ ₹40 प्रति किलो
5 बैंगन ₹60 प्रति किलो
6 लौकी ₹40 प्रति किलो
7 कुंदरू ₹40 प्रति किलो
8 पत्ता गोभी ₹50 प्रति नग
9 पालक ₹20 प्रति बंडल
10 प्याज ₹40 प्रति किलो
11 हरी मिर्च ₹40 प्रति पाव
12 शिमला मिर्च ₹40 प्रति पाव
13 लहसुन ₹60 प्रति पाव
14 घेवड़ा ₹40 प्रति किलो
15 चौरई साग ₹40 प्रति किलो
16 सफेद आलू ₹100 प्रति पसेरी
17 लाल आलू ₹120 प्रति पसेरी

आलू के दाम में भी अंतर देखने को मिला, सफेद आलू ₹100 प्रति पसेरी और लाल आलू ₹120 प्रति पसेरी के भाव से बिके. व्यापारियों का कहना है कि स्थानीय आवक सामान्य बनी हुई है, लेकिन कुछ सब्जियों की मांग अधिक होने और सीमित आपूर्ति के कारण उनके दाम ऊंचे बने हुए हैं.

सब्जी विक्रेताओं के अनुसार आने वाले दिनों में यदि आसपास के क्षेत्रों से आवक बढ़ती है तो कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है, फिलहाल मंडी में खरीदार अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं. रोजमर्रा की अधिकांश सब्जियां सामान्य दाम पर उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं को राहत है, जबकि परवल, करेला और लाल आलू जैसे उत्पाद अब भी अपेक्षाकृत महंगे बने हुए हैं.