Chandauli Crime News: इंस्टाग्राम बना मौत की वजह या कहानी कुछ और, विवाहिता की संदिग्ध मौत की गुत्थी, जानिए पूरा मामला

Newzo

• 12:22 PM • 26 Jul 2026

Chandauli Murder Mystery News: चंदौली के कुछमन गांव में 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई. शुरुआती जानकारी में इंस्टाग्राम को लेकर विवाद की बात सामने आई, लेकिन मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

इंस्टाग्राम बना मौत की वजह या कहानी कुछ और, विवाहिता की संदिग्ध मौत की गुत्थी, जानिए पूरा मामला

इंस्टाग्राम बना मौत की वजह या कहानी कुछ और, विवाहिता की संदिग्ध मौत की गुत्थी, जानिए पूरा मामला

Google CTA

Chandauli News: अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन गांव में शनिवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला. सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

यह भी पढ़ें...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के झांसी गांव निवासी कपिल देव प्रसाद की पुत्री रोशनी (32 वर्ष) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व कुछमन गांव निवासी राहुल कुमार से हुई थी. दंपति का 11 माह का एक पुत्र भी है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात पति-पत्नी के बीच मोबाइल पर इंस्टाग्राम चलाने को लेकर कहासुनी हुई थी. बताया जा रहा है कि पति द्वारा इंस्टाग्राम चलाने से मना किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया. इसके कुछ देर बाद रोशनी ने कथित रूप से कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्र किए. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक गगन सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस आत्महत्या और दहेज उत्पीड़न सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.