Chandauli Congress News: कांग्रेस के शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, बोले- 'हर हाल में होगा कैंडल मार्च', क्या था शाम 6 बजे का प्लान

Newzo

• 02:30 PM • 25 Jul 2026

Chandauli Political News: चंदौली में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को प्रस्तावित कैंडल मार्च से पहले पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया. कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया, जबकि पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं.

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, बोले- 'हर हाल में होगा कैंडल मार्च', क्या था शाम 6 बजे का प्लान

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, बोले- 'हर हाल में होगा कैंडल मार्च', क्या था शाम 6 बजे का प्लान

Google CTA

Chandauli News: शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को शनिवार को पुलिस ने उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह कार्रवाई शाम छह बजे प्रस्तावित कैंडल मार्च और विरोध प्रदर्शन को रोकने के उद्देश्य से की गई. बताया जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा छात्रों के समर्थन तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में देशव्यापी आंदोलन के तहत मुगलसराय में भी कैंडल मार्च निकाला जाना था.

यह भी पढ़ें...

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कार्यक्रम की जानकारी पहले से प्रशासन को दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने एहतियातन शहर अध्यक्ष के आवास पर निगरानी बढ़ा दी और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया. इस दौरान कुछ कार्यकर्ता भी उनके आवास पर पहुंचे, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मार्च नहीं निकाल सके.

शहर में दिनभर इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का माहौल बना रहा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए. वहीं पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

बृजेश गुप्ता का बयान- शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष 

आज शाम 6 बजे छात्रों के समर्थन में और राहुल गांधी के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है, उसके विरोध में पूरे देश में प्रोटेस्ट मार्च और कैंडल मार्च का कार्यक्रम है. इसी को लेकर पुलिस कल रात से ही मुझे हाउस अरेस्ट करने का काम कर रही है. लेकिन यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है. हर हाल में यह प्रोटेस्ट किया जाएगा, चाहे जो भी हो.

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे. वहीं प्रशासन की अगली कार्रवाई और प्रस्तावित आंदोलन को लेकर लोगों की निगाहें बनी हुई हैं.