Chandauli Mandi Bhav: रविवार बाजार, दाम रहे काबू में, लेकिन लहसुन और परवल ने बिगाड़ा बजट, जानें आज का भाव

Newzo

• 10:37 AM • 26 Jul 2026

Chandauli Sunday Market: चंदौली की रविवार सब्जी मंडी में अधिकांश सब्जियों के दाम स्थिर रहे, लेकिन लहसुन, हरा धनिया, परवल और शिमला मिर्च ने रसोई का बजट बढ़ा दिया. अच्छी स्थानीय आवक से कई मौसमी सब्जियां सस्ती रहीं. व्यापारियों को मौसम अनुकूल रहने पर कीमतें नियंत्रित रहने की उम्मीद है.

रविवार बाजार, दाम रहे काबू में, लेकिन लहसुन और परवल ने बिगाड़ा बजट, जानें आज का भाव

रविवार बाजार, दाम रहे काबू में, लेकिन लहसुन और परवल ने बिगाड़ा बजट, जानें आज का भाव

Google CTA

Chandauli News: स्थानीय सब्जी मंडी में रविवार को अधिकांश सब्जियों के दाम स्थिर बने रहे. हालांकि कुछ प्रमुख सब्जियों के भाव ऊंचे रहने से आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर देखने को मिला. सबसे अधिक कीमत लहसुन और हरा धनिया की रही, जबकि परवल और शिमला मिर्च भी अपेक्षाकृत महंगे बिके. दूसरी ओर लौकी, टिंडा और नेनुआ जैसी मौसमी सब्जियों के दाम सामान्य रहे, जिससे खरीदारों को कुछ राहत मिली.

यह भी पढ़ें...

मंडी में बोड़ा ₹50 प्रति किलो, देसी परवल ₹80 प्रति किलो, टिंडा ₹30 प्रति किलो, भिंडी ₹30 प्रति किलो, लौकी ₹30 प्रति किलो, नेनुआ ₹40 प्रति किलो, पत्ता गोभी ₹50 प्रति किलो, करेला ₹40 प्रति किलो, बैंगन ₹50 प्रति किलो तथा शिमला मिर्च ₹100 प्रति किलो के भाव से बिकी.

मसालों में उपयोग होने वाली सब्जियों की बात करें तो हरा धनिया ₹200 प्रति किलो, खीरा ₹70 प्रति किलो तथा लहसुन ₹200 प्रति किलो के भाव से बिकता रहा. वहीं आलू और प्याज के दाम भी पहले की तुलना में स्थिर रहे. सफेद आलू ₹60 प्रति पसेरी, लाल आलू ₹90 प्रति पसेरी तथा प्याज ₹70 प्रति पसेरी के भाव पर बिक्री हुई.

रविवार होने के कारण मंडी में सुबह से ही खरीदारों की अच्छी भीड़ देखने को मिली. गृहिणियों और फुटकर व्यापारियों ने सप्ताहभर की जरूरत के अनुसार सब्जियों की खरीदारी की. व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल स्थानीय आवक ठीक होने से अधिकांश सब्जियों के दाम नियंत्रित हैं. यदि मौसम अनुकूल रहा और आपूर्ति इसी तरह बनी रही तो आने वाले दिनों में कीमतों में अधिक उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है. वहीं महंगी सब्जियों के दाम में भी आवक बढ़ने पर राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.