'साहब एक बीड़ी पिलवा दो...' मुजफ्फरनगर में एंकाउंटर के बाद बदमाश इनाम ने पुलिस से कर दी अजीब मांग, अधिकारी भी हो गए हैरान!

यूपी तक

01 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Muzaffarnagar police encounter today: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रामराज थाना पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार देर शाम उस समय मुठभेड़ हो गई जब जमालपुर नहर पटरी पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी.

Muzaffarnagar Police Encounter News

Muzaffarnagar Police Encounter News

Google CTA

Muzaffarnagar Police Encounter News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रामराज थाना पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार देर शाम उस समय मुठभेड़ हो गई जब जमालपुर नहर पटरी पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति ने पुलिस को देखकर रुकने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की. पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यह भी पढ़ें...

बदमाश के पास से हथियार बरामद

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के बाद घायल हुए बदमाश की पहचान “इनाम” के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं. पुलिस ने उसके कब्जे से एक संदिग्ध बाइक, एक तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद किए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और स्थिति को नियंत्रित किया.

घायल बदमाश का वीडियो वायरल

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घायल बदमाश जमीन पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में वह दर्द से कराहने के बजाय पुलिस से बोलता है कि 'साहब एक बीड़ी पिलवा दो एक बीड़ी  उसकी यह अजीब मांग अब पूरे जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग इस वीडियो को अलग-अलग तरीके से शेयर कर रहे हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है.

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाश ने पहले पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी. घटना की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच शुरू कर दी गई है. इस संबंध में सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पूरी तरह से सतर्क थी और कार्रवाई नियमों के तहत की गई. घटना से जुड़ा वीडियो और बरामदगी के दृश्य भी जांच का हिस्सा बनाए गए हैं. पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क और बदमाश के आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है.