मुजफ्फरनगर में कॉलेज जा रही बुर्के वाली लड़की पर फरमान ने बरसाए थप्पड़, CCTV में कैद हुई दबंगई, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

संदीप सैनी

• 04:30 PM • 03 Nov 2026

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुर्का पहनी एक युवती की पिटाई का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

Muzaffarnagar News

Muzaffarnagar News

Google CTA

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुर्का पहनी एक युवती की पिटाई का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत चौकी इलाके का है. जानकारी के मुताबिक 23 अक्टूबर को कॉलेज जाते समय 19 साल की लड़की के साथ फरमान नाम के युवक ने गाली-गलौज करते हुए कई थप्पड़ मारे थे. पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हो गई थी. बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की.

यह भी पढ़ें...

युवती के साथ की मारपीट

बताया जा रहा है कि आरोपी फरमान और पीड़ित युवती एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे. घटना वाले दिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. इसी विवाद के बाद फरमान ने गुस्से में युवती के साथ मारपीट कर दी. घटना के दौरान युवती बुर्का पहने हुए थी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक की हरकत कैद हो गई. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया. युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें- यूपी में 16 लाख फर्जी वोटर हैं या नहीं? CEO नवदीप रिणवा ने अखिलेश के दावों पर ही खड़े कर दिए सवाल

 

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस घटना के पीछे की वजह और दोनों के बीच हुए विवाद से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है.

ASP सिद्धार्थ के मिश्रा ने क्या कहा?

एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के साकेत चौकी इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था. पुलिस ने जांच में पाया कि यह वीडियो तीन दिन पुराना है. इसके बाद आरोपी की तलाश की गई और मारपीट करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया. एएसपी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है. पुलिस अब विवाद की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने पल्लवी पटेल को बताया बहन, क्या साथ में फिर होगी वापसी? 2027 से पहले यूपी की सियासत में नए समीकरण के संकेत!