मुजफ्फरनगर के अनवर जमील ने की सभी हदें पार, बोला- 'पाकिस्तान जिंदाबाद', क्यों किया उसने ऐसा?

संदीप सैनी

• 10:54 AM • 10 May 2025

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अनवर जमील नामक एक युवक 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाता नजर आ रहा है.

Muzaffarnagar Viral Video

Muzaffarnagar Viral Video

Google CTA

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अनवर जमील नामक एक युवक 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाता नजर आ रहा है. वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

यह भी पढ़ें...

दरसअल भारत-पाकिस्तान जंग के बीच मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी अनवर जमील नाम का एक व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए दिखाई पड़ रहा है. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी युवक अनवर जमील को तुरंत हिरासत में लेकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक नारा लगाया जा रहा है. इस वीडियो को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने संज्ञान लिया है.वीडियो में नारा लगाने वाले व्यक्ति को तजदीक किया गया. जो कि अनवर जमील नाम का व्यक्ति है. अंसारी रोड थाना कोतवाली नगर का रहने वाला है. पुलिस द्वारा इसे हिरासत में ले लिया गया है. इससे पूछताछ की जा रही है. इसके द्वारा जो आपत्तिजनक नारा लगाया गया उस संबंध में थाना कोतवाली नगर में तहरीर बनाकर उस पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है. उस वीडियो का भी सत्यापन किया जा रहा है.