लेटेस्ट न्यूज़
लाइव

India Pakistan Fight Live: लाइव आए विदेश सचिव विक्रम मिस्र और बताया पाकिस्तान ने क्या-क्या किया

India Pakistan War Live: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ा गया है. एक बार फिर देर रात पाकिस्तान ने कई भारतीय शहरों को निशाना बनाते हुए ड्रोन अटैक किए, जो हमारी एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराए. भारत ने भी पाकिस्तान को मुंह तोड़ जबाव दिया. पल-पल के लाइव अपडेट्स जानने के लिए बने रहें यूपी Tak के साथ.

ADVERTISEMENT

Foreign Secretary of India:Vikram Misri
Foreign Secretary of India:Vikram Misri
social share
google news

*{pointer-events:auto;} .r-12vffkv{pointer-events:none!important;} .r-12ym1je{width:18px;} .r-135wba7{line-height:24px;} .r-13qz1uu{width:100%;} .r-13wfysu{-webkit-text-decoration-line:none;text-decoration-line:none;} .r-146iojx{max-width:300px;} .r-1472mwg{height:24px;} .r-14j79pv{color:rgba(83,100,113,1.00);} .r-14lw9ot{background-color:rgba(255,255,255,1.00);} .r-15ysp7h{min-height:32px;} .r-16dba41{font-weight:400;} .r-16y2uox{flex-grow:1;} .r-176fswd{transform:translateX(-50%) translateY(-50%);} .r-1777fci{justify-content:center;} .r-17bb2tj{animation-duration:0.75s;} .r-17leim2{background-repeat:repeat;} .r-17s6mgv{justify-content:flex-end;} .r-18jsvk2{color:rgba(15,20,25,1.00);} .r-18tzken{width:56px;} .r-18u37iz{flex-direction:row;} .r-18yzcnr{height:22px;} .r-19wmn03{width:20px;} .r-19yznuf{min-height:52px;} .r-1abnn5w{animation-play-state:paused;} .r-1acpoxo{width:36px;} .r-1ad0z5i{word-break:break-all;} .r-1awozwy{align-items:center;} .r-1b43r93{font-size:14px;} .r-1betnmo{max-width:672px;} .r-1blnp2b{width:72px;} .r-1blvdjr{font-size:23px;} .r-1ceczpf{min-height:24px;} .r-1cwl3u0{line-height:16px;} .r-1d2f490{left:0px;} .r-1ddef8g{-webkit-text-decoration-line:underline;text-decoration-line:underline;} .r-1ebb2ja{list-style:none;} .r-1ff274t{text-align:right;} .r-1gkfh8e{font-size:11px;} .r-1h0z5md{justify-content:flex-start;} .r-1h8ys4a{padding-top:4px;} .r-1hjwoze{height:18px;} .r-1iln25a{word-wrap:normal;} .r-1inkyih{font-size:17px;} .r-1ipicw7{width:300px;} .r-1iusvr4{flex-basis:0px;} .r-1janqcz{width:16px;} .r-1jaylin{width:-webkit-max-content;width:-moz-max-content;width:max-content;} .r-1k78y06{font-family:Tahoma, Arial, sans-serif;} .r-1kihuf0{align-self:center;} .r-1ldzwu0{animation-timing-function:linear;} .r-1loqt21{cursor:pointer;} .r-1mlwlqe{flex-basis:auto;} .r-1mrlafo{background-position:0;} .r-1muvv40{animation-iteration-count:infinite;} .r-1mwlp6a{height:56px;} .r-1nao33i{color:rgba(231,233,234,1.00);} .r-1niwhzg{background-color:rgba(0,0,0,0.00);} .r-1ny4l3l{outline-style:none;} .r-1oifz5y{background-color:rgba(170,17,0,1.00);} .r-1oszu61{align-items:stretch;} .r-1otgn73{touch-action:manipulation;} .r-1p0dtai{bottom:0px;} .r-1pi2tsx{height:100%;} .r-1ps3wis{min-width:44px;} .r-1qd0xha{font-family:-apple-system,BlinkMacSystemFont,"Segoe UI",Roboto,Helvetica,Arial,sans-serif;} .r-1qi8awa{min-width:36px;} .r-1r5jyh0{min-height:130px;} .r-1r8g8re{height:36px;} .r-1s2hp8q{min-height:26px;} .r-1sxrcry{background-size:auto;} .r-1tl8opc{font-family:"Segoe UI",Meiryo,system-ui,-apple-system,BlinkMacSystemFont,sans-serif;} .r-1to6hqq{background-color:rgba(255,212,0,1.00);} .r-1ttztb7{text-align:inherit;} .r-1udbk01{text-overflow:ellipsis;} .r-1v2oles{top:50%;} .r-1vmecro{direction:rtl;} .r-1vr29t4{font-weight:800;} .r-1wb8bfx{text-decoration-thickness:2px;} .r-1wbh5a2{flex-shrink:1;} .r-1wyyakw{z-index:-1;} .r-1xcajam{position:fixed;} .r-1xk2f4g{clip:rect(1px, 1px, 1px, 1px);} .r-1xnzce8{-moz-user-select:text;-webkit-user-select:text;user-select:text;} .r-1xvli5t{height:1.25em;} .r-1y7e96w{min-width:22px;} .r-1ye8kvj{max-width:600px;} .r-1yef0xd{animation-name:r-11cv4x;} .r-1yjpyg1{font-size:31px;} .r-1ykxob0{top:60%;} .r-2o02ov{margin-top:40px;} .r-2tavb8{background-color:rgba(0,0,0,0.60);} .r-2yi16{min-height:36px;} .r-36ujnk{font-style:italic;} .r-37tt59{line-height:32px;} .r-3s2u2q{white-space:nowrap;} .r-417010{z-index:0;} .r-4gszlv{background-size:cover;} .r-4wgw6l{min-width:32px;} .r-54znze{color:rgba(239,243,244,1.00);} .r-56xrmm{line-height:12px;} .r-6026j{background-color:rgba(255,255,255,0.85);} .r-633pao{pointer-events:none!important;} .r-6416eg{-moz-transition-property:background-color, box-shadow;-webkit-transition-property:background-color, box-shadow;transition-property:background-color, box-shadow;} .r-64el8z{min-width:52px;} .r-7q8q6z{cursor:default;} .r-8akbws{-webkit-box-orient:vertical;} .r-8jfcpp{top:-2px;} .r-92ng3h{width:1px;} .r-a023e6{font-size:15px;} .r-adyw6z{font-size:20px;} .r-agouwx{transform:translateZ(0);} .r-ah5dr5>*{pointer-events:none;} .r-ah5dr5{pointer-events:auto!important;} .r-aqfbo4{backface-visibility:hidden;} .r-b88u0q{font-weight:700;} .r-bcqeeo{min-width:0px;} .r-bnwqim{position:relative;} .r-bt1l66{min-height:20px;} .r-bvlit7{margin-bottom:-12px;} .r-clrlgt{animation-name:r-imtty0;} .r-deolkf{box-sizing:border-box;} .r-dflpy8{height:1.2em;} .r-dnmrzs{max-width:100%;} .r-ehq7j7{background-size:contain;} .r-emqnss{transform:translateZ(0px);} .r-eqz5dr{flex-direction:column;} .r-ero68b{min-height:40px;} .r-fdjqy7{text-align:left;} .r-fm7h5w{font-family:"TwitterChirpExtendedHeavy","Verdana",-apple-system,BlinkMacSystemFont,"Segoe UI",Roboto,Helvetica,Arial,sans-serif;} .r-h9hxbl{width:1.2em;} .r-icoktb{opacity:0.5;} .r-ifefl9{min-height:0px;} .r-impgnl{transform:translateX(50%) translateY(-50%);} .r-iphfwy{padding-bottom:4px;} .r-ipm5af{top:0px;} .r-jmul1s{transform:scale(1.1);} .r-jwli3a{color:rgba(255,255,255,1.00);} .r-kemksi{background-color:rgba(0,0,0,1.00);} .r-lp5zef{min-width:24px;} .r-lrsllp{width:24px;} .r-lrvibr{-moz-user-select:none;-webkit-user-select:none;user-select:none;} .r-m6rgpd{vertical-align:text-bottom;} .r-majxgm{font-weight:500;} .r-n6v787{font-size:13px;} .r-nhe8su{animation-duration:0.5s;} .r-nvplwv{animation-timing-function:ease-out;} .r-nwxazl{line-height:40px;} .r-o7ynqc{transition-duration:0.2s;} .r-peo1c{min-height:44px;} .r-poiln3{font-family:inherit;} .r-pp5qcn{vertical-align:-20%;} .r-q4m81j{text-align:center;} .r-qlhcfr{font-size:0.001px;} .r-qvk6io{line-height:0px;} .r-qvutc0{word-wrap:break-word;} .r-rjixqe{line-height:20px;} .r-rki7wi{bottom:12px;} .r-sb58tz{max-width:1000px;} .r-tjvw6i{text-decoration-thickness:1px;} .r-u6sd8q{background-repeat:no-repeat;} .r-u8s1d{position:absolute;} .r-ueyrd6{line-height:36px;} .r-uho16t{font-size:34px;} .r-vkv6oe{min-width:40px;} .r-vlxjld{color:rgba(247,249,249,1.00);} .r-vqxq0j{border:0 solid black;} .r-vrz42v{line-height:28px;} .r-vvn4in{background-position:center;} .r-wy61xf{height:72px;} .r-x3cy2q{background-size:100% 100%;} .r-x572qd{background-color:rgba(247,249,249,1.00);} .r-xigjrr{-webkit-filter:blur(4px);filter:blur(4px);} .r-yc9v9c{width:22px;} .r-yfoy6g{background-color:rgba(21,32,43,1.00);} .r-yn5ncy{animation-fill-mode:both;} .r-yy2aun{font-size:26px;} .r-yyyyoo{fill:currentcolor;} .r-z7pwl0{max-width:700px;} .r-z80fyv{height:20px;} .r-zchlnj{right:0px;} @-webkit-keyframes r-11cv4x{0%{transform:rotate(0deg);}100%{transform:rotate(360deg);}} @-webkit-keyframes r-imtty0{0%{opacity:0;}100%{opacity:1;}} @keyframes r-11cv4x{0%{transform:rotate(0deg);}100%{transform:rotate(360deg);}} @keyframes r-imtty0{0%{opacity:0;}100%{opacity:1;}} .r-5qe5k0{position:absolute;visibility:hidden;top:0;width:50px;pointer-events:none} .r-5qe5k0.loaded{visibility:visible;top:50vh;width:50px} /*-->*/ /*-->*/ India Pakistan War Live: शनिवार शाम 5 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हुआ, लेकिन यह शांति ज्यादा देर नहीं टिकी. महज तीन घंटे बाद, रात 8 बजे पाकिस्तान ने वादा तोड़ते हुए जम्मू-कश्मीर के अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा और उधमपुर में ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी.राजौरी में तोपों और मोर्टारों से शेलिंग हुई, जबकि उधमपुर पर ड्रोन हमला बोला गया.

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 11:04 PM • 10 May 2025

    विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन पर किया तीखा हमला

    विक्रम मिस्री ने कहा, पाक ने समझौते का खुला उल्लंघन किया, यह निंदनीय है. इसके लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है. पाकिस्तान को इस मामले को तुरंत उठाना चाहिए. पिछले कुछ घंटों से आज शाम को हुई सहमति का बार-बार उल्लंघन हो रहा है. सेनाओं को सीमा पर किसी भी उल्लंघन से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं.


     

  • 10:49 PM • 10 May 2025

    श्रीनगर में नहीं हुआ कोई विस्फोट: आर्मी ऑफिशियल

    पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं के बीच भारतीय सेना ने स्पष्ट किया कि श्रीनगर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अब गोलीबारी पूरी तरह थम गई है. सेना ने स्थिति को नियंत्रित बताते हुए नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
     

  • 10:41 PM • 10 May 2025

    श्रीनगर में ब्लैकआउट ओवर

    श्रीनगर में शनिवार देर रात ब्लैकआउट हटा लिया गया, और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई. भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर उल्लंघन और ड्रोन हमलों के चलते जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, अखनूर, पुंछ, नौशेरा, और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में  ब्लैकआउट लागू किया गया था.

  • 10:38 PM • 10 May 2025

    हम पाकिस्तान के संप्रभुता के साथ: चीन

    चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को कहा कि उनका देश पाकिस्तान की “संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता” को बनाए रखने में उसके साथ खड़ा रहेगा. विदेश कार्यालय के एक बयान के अनुसार, चीनी विदेश मंत्री ने उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री  के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान ये बात कही.

  • 10:24 PM • 10 May 2025

    श्रीनगर में सुनी गई धमाकों की आवाज

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा- ये कैसा सीजफायर है. श्रीनगर में धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है. उन्होंने एक्स पर लिखा 'आखिर सीजफायर का क्या हुआ? श्रीनगर में सुनी गई धमाकों की आवाज.

  • 10:10 PM • 10 May 2025

    अमृतसर में फिर हुआ ब्लैकआउट

    सीजफायर के ऐलान के बाद जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और अमृतसर में ब्लैकआउट रद्द कर दिया गया था. लेकिन, पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में फायरिंग के बाद फिर से ब्लैकआउट कर दिया गया है. बॉर्डर वाले जिलों की बिजली काट दी गई है. 
     

  • 09:30 PM • 10 May 2025

    शाम को हुई थी सीजफायर की घोषणा

    बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध अब थम गया है. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आज दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर दोनों देशों के डीजीएमओ ने बातचीत की थी. इस बातचीत में यह तय हुआ कि आज शाम 5 बजे से दोनों देश जमीन, हवा और पानी में हमले तुरंत रोक देंगे. इस तरह दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया. मिसरी ने यह भी कहा कि 12 मई को दोनों देशों के अधिकारी आगे की बातचीत करेंगे.

  • 09:29 PM • 10 May 2025

    राजस्थान में भी ड्रोन अटैक

    राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में भी ड्रोन अटैक देखे जा रहे हैं. जैसलमेर, पोकरण के अलावा फलोदी एयरबेस पर 2-3 पाकिस्तानी ड्रोन से हमले को भी नाकाम किया गया. बाड़मेर, फलोदी, जोधपुर और श्रीगंगानगर में ब्लैक आउट किया गया है. 

  • 09:25 PM • 10 May 2025

    पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

    भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू हो गया. इसके 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया. रात 8 बजे से पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा, उधमपुर में फायरिंग की जा रही है. 

  • 06:25 PM • 10 May 2025

    अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

     भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की सहमति पर अखिलेश यादव ने कहा, "शांति सर्वोपरि है और सम्प्रभुता भी!"

     

  • 06:13 PM • 10 May 2025

    भारत-पाक के बीच सीजफायर की सहमति पर कांग्रेस ने की ये मांग

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर कहा, "वाशिंगटन डीसी से आई अभूतपूर्व घोषणाओं के संदर्भ में अब यह राष्ट्रीय आवश्यकता बन गई है कि: 1. प्रधानमंत्री एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करें और देश के राजनीतिक दलों को विश्वास में लें, ताकि इस संकट की घड़ी में राष्ट्रीय हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके. 2. संसद का एक विशेष सत्र तत्काल बुलाया जाए, जिसमें पिछले अठारह दिनों की घटनाओं- विशेषकर पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले से लेकर अब तक की स्थिति- पर विस्तार से चर्चा की जाए और आगे की दिशा तय की जाए, ताकि देश एकजुट होकर सामूहिक संकल्प का प्रदर्शन कर सके."

     

    .

  • 06:06 PM • 10 May 2025

    विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ये बताया

    विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया. उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे. आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे."

  • 05:47 PM • 10 May 2025

    अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स ने दिया बड़ा बयान

    अमेरिका के विदेश मंत्री जेडी वेन्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स, भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के बीच बातचीत हुई. सम्भवता इसी के बाद दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हुए. 

  • 05:37 PM • 10 May 2025

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया ये ऐलान

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान करते हुए कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं. दोनों देशों को कॉमन सेंस और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई. इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद!"

     

  • 04:42 PM • 10 May 2025

    भारत-PAK तनाव के बीच नोएडा में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

    भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे नोएडा में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हो चुकी हैं. उत्तर प्रदेश को रेड अलर्ट पर रखा गया है, जबकि गौतमबुद्ध नगर जिले में चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी और एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख मार्गों पर मोर्चाबंदी कर दी गई है.

  • 04:39 PM • 10 May 2025

    Act of War का क्या मतलब होता है?

    अंतर्राष्ट्रीय कानून में, "युद्ध की कार्रवाई" का मतलब एक राज्य द्वारा दूसरे के खिलाफ की गई कार्रवाई से है जो सशस्त्र बल या आक्रामकता का उपयोग करने के बराबर है, जो आमतौर पर सशस्त्र संघर्ष या युद्ध की शुरुआत का संकेत देता है. जब कोई देश किसी दूसरे देश की कार्रवाई को "युद्ध की कार्रवाई" कहता है, तो यह आमतौर पर संकेत देता है कि वह उन कार्रवाइयों को इतना शत्रुतापूर्ण मानता है कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत सशस्त्र संघर्ष या आत्मरक्षा को उचित ठहरा सकती हैं. संयुक्त राष्ट्र चार्टर (अनुच्छेद 2(4)) सदस्य देशों को किसी भी राज्य की क्षेत्रीय अखंडता या राजनीतिक स्वतंत्रता के खिलाफ बल प्रयोग करने से रोकता है, सिवाय आत्मरक्षा के मामलों में (अनुच्छेद 51) या जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अधिकृत किया जाता है. संयुक्त राष्ट्र चार्टर में "युद्ध की कार्रवाई" शब्द को सख्ती से परिभाषित नहीं किया गया है, लेकिन ऐतिहासिक रूप से, यह उन कार्रवाइयों को संदर्भित करता है जो किसी राज्य को सैन्य बल के साथ जवाब देने का औचित्य साबित कर सकती हैं. 

  • 04:33 PM • 10 May 2025

    हमारी सेना जीतेगी और पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को ध्वस्त करेगी: aअजय राय

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "हमारे जांबाज सैनिक पूरी ताकत से लड़ रहे हैं, पाकिस्तान कायरतापूर्ण हरकत कर रहा है... हमारी सेना मजबूती से लड़ रही है, हमारी सेना जीतेगी और पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को ध्वस्त करेगी."

     

  • 04:09 PM • 10 May 2025

    'भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा'

    भारत सरकार के शीर्ष सूत्र की ओर से जानकारी सामने आई है कि भारत ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा:

  • 04:05 PM • 10 May 2025

    शाम 6 बजे होगी रक्षा और विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता

    विदेश मंत्रालय ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की तरफ से आज यानि 10 मई को शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी.
  • 03:54 PM • 10 May 2025

    तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के झूठ का किया पर्दाफाश

    अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि भारत ने अपनी मिसाइलों से अफगान क्षेत्र पर हमला किया है. अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह खावरिज़मी ने हुर्रियत रेडियो से बातचीत में कहा कि ऐसे किसी भी हमले का कोई आधार नहीं है, यह दावा पूरी तरह निराधार है.