करंट के झटके दिए, अधमरा होने पर पिला दिया जहर... मुरादाबाद में आंचल ने BF अंकित संग मिल पति को बुरी तरह मार दिया!

जगत गौतम

25 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है. यहाँ मझोला थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी.

moradabad murder case, wife aanchal arrested, husband pawan killed, illegal affair murder, crime news moradabad

Moradabad Crime News

Google CTA

Moradabad Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है. यहाँ मझोला थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड को अंजाम देने के लिए महिला ने अपने प्रेमी भतीजे, सगी बहन और उसके बॉयफ्रेंड का सहारा लिया. आरोपियों ने हत्या की इस वारदात को आत्महत्या का रूप देने की भी पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी यह चाल नाकाम रही. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें...

तीन घंटे तक बंधक बनाकर दिया करंट

यह पूरी दिल दहला देने वाली घटना मझोला थाना क्षेत्र के ढक्का इलाके की है. यहां रहने वाले पवन की शादी करीब 6 साल पहले आंचल नाम की महिला से हुई थी और दोनों की एक 3 साल की मासूम बेटी भी है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पवन को मौत के घाट उतारने के लिए करीब 3 घंटे तक बंधक बनाकर रखा. इस दौरान पवन को बेरहमी से पीटा गया और उसे कई बार बिजली के करंट के झटके दिए गए. जब पवन अधमरा हो गया, तो आरोपियों ने उसे जबरन जहर पिला दिया ताकि पूरी वारदात एक खुदकुशी की तरह नजर आए. इसके बाद शव को सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया गया और पड़ोसियों के बीच यह अफवाह फैला दी गई कि पवन ने जहर खाकर आत्महत्या की है और गिरने की वजह से उसकी मौत हुई है.

4 दिन पहले से रची गई थी साजिश

इस खौफनाक कत्ल की मुख्य वजह पारिवारिक रिश्तों के बीच पनपा अवैध संबंध था. दरअसल, मृतक पवन की पत्नी आंचल का अपने ही सगे भतीजे अंकित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ समय पहले जब पवन को इस बात की भनक लगी, तो पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होने लगे. अपने रास्ते का कांटा हटाने के लिए आंचल ने अपने प्रेमी अंकित, अपनी बहन शिखा और उसके बॉयफ्रेंड अजय के साथ मिलकर पवन की हत्या की पूरी प्लानिंग तैयार की. साजिश के तहत वारदात से 4 दिन पहले ही आंचल की बहन शिखा उसके घर आकर रहने लगी थी, ताकि मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया जा सके.

मृतक को 3 महीने पहले ही था जान का खतरा

पवन की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है. मृतक के परिजनों ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि पवन को अपनी जान का खतरा काफी पहले से था. करीब 3 महीने पहले पवन ने अपनी बहन को फोन करके बताया था कि उसकी जान को खतरा है, लेकिन उस समय परिवार वालों ने इस बात को इतनी गंभीरता से नहीं लिया था. फिलहाल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मृतक की पत्नी आंचल, उसके प्रेमी भतीजे अंकित, बहन शिखा और शिखा के बॉयफ्रेंड अजय को धर दबोचा है. पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और कोर्ट के आदेश पर चारों को जेल भेज दिया गया है.