मुरादाबाद में मदरसे पर चला बुलडोजर, देखते ही देखते ढह गई पूरी इमारत, देखें VIDEO

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार को जिला प्रशासन और मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जामिया अरबिया हयातुल उलूम मदरसे पर बुलडोजर चला दिया.

UP News

यूपी तक

• 04:35 PM • 09 May 2026

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार को जिला प्रशासन और मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जामिया अरबिया हयातुल उलूम मदरसे पर बुलडोजर चला दिया. यह कार्रवाई मझोला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे की गई, जहां भारी पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मदरसे की इमारत को गिराया गया. जानकारी के मुताबिक जामिया अरबिया हयातुल उलूम मदरसा एमडीए की जमीन पर बना हुआ था और इस जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा था. अधिकारियों के मुताबिक यह विवाद 1980 के दशक से चला आ रहा था और मामला कोर्ट तक पहुंच गया था.

यह भी पढ़ें...

हाई कोर्ट के फैसले के बाद हुई कार्रवाई

प्रशासन का कहना है कि हाल ही में हाईकोर्ट से मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के पक्ष में फैसला आया था. इसके बाद प्रशासन ने मदरसे पर कार्रवाई की तैयारी शुरू की. शनिवार को कोर्ट के आदेश और कानूनी प्रक्रिया के तहत बुलडोजर चलाकर निर्माण को हटाया गया. जानकारी के मुताबिक यह मदरसा करीब 3 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर बना हुआ था. कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.

प्रशासन ने कहा- कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई कार्रवाई

अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई कोर्ट के आदेश के आधार पर की गई है और सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है. फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, हालांकि बुलडोजर कार्रवाई को लेकर लोगों के बीच चर्चा जारी है.