प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया कांड, मेरठ में पति को सांप से डसवाने वाली बीवी रात में क्या कर रही थी, जानकर सभी चौंके!

यूपी तक

• 04:45 PM • 18 Jul 2026

Meerut Murder Case: मेरठ के हस्तिनापुर में 20 लाख रुपये की बीमा राशि के लालच में एक महिला ने अपने प्रेमी और दो साथियों के साथ मिलकर पति की जहरीले सांप से कटवाकर हत्या करावा दी है.

Google CTA

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बीमा की रकम हड़पने के लिए अपने ही पति की सांप से कटवाकर हत्या कर दी है. इस खौफनाक वारदात को हादसा दिखाने के लिए सांप के काटने का पूरा षड्यंत्र रचा गया था. मेरठ पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस पूरे मामले का भंडाफोड़ किया है और आरोपी पत्नी तथा उसके प्रेमी समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी देखें...

बीमा राशि के लिए रची साजिश

पुलिस के मुताबिक, मृतक अतुल का 20 लाख रुपये का एक बीमा था. इसी राशि को हासिल करने के लिए उसकी पत्नी दामिनी ने अपने प्रेमी तुषार के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का पूरा षड्यंत्र रचा. इस योजना में सांप का इंतजाम करने वाले दो अन्य लोगों को भी शामिल किया गया था. तय हुआ था कि बीमा के 20 लाख रुपये मिलने पर 5 लाख रुपये सांप देने वालों को बांटे जाएंगे और बाकी बचे 15 लाख रुपये दामिनी और तुषार अपने पास रखेंगे. हैरानी की बात यह है कि अतुल और दामिनी का साल 2019 में प्रेम विवाह हुआ था.

सांप से कटवाकर की हत्या

साजिश के तहत दामिनी के प्रेमी तुषार ने दो लोगों से संपर्क किया और उनसे एक जहरीला सांप खरीदा था. वारदात की रात करीब 2 बजे दामिनी अपने पति अतुल के पास से उठकर चुपचाप दूसरे कमरे में चली गई. इसके बाद अतुल को जहरीले सांप से डसवाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. सुबह जब अतुल बिस्तर से नहीं उठा तो दामिनी ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए. अतुल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

पुलिस को इस पूरे मामले में शुरुआत से ही झोल नजर आ रहा था. पुलिस का मानना था कि सांप ने कांटा और वह बिस्तर पर ही रह गया, यह बात काफी संदिग्ध थी. इसके साथ ही रात के समय पत्नी का बिस्तर छोड़कर चले जाना भी पुलिस के शक को बढ़ा रहा था. जब पुलिस ने दामिनी और उसके प्रेमी से सख्ती से पूछताछ की, तो हत्या का यह पूरा राज खुल गया. मेरठ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी दामिनी, प्रेमी तुषार और सांप मुहैया कराने वाले दो सहयोगियों सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.