मात्र 218660 रुपये जमा कर आप मेरठ में बन सकते हैं घर के मालिक,  MDA ने लोहियानगर में दिया शानदार ऑफर 

यूपी तक

09 Aug 2025 (अपडेटेड: 09 Aug 2025, 07:12 AM)

मेरठ विकास प्राधिकरण ने लोहियानगर योजना में दुर्बल वर्ग के लिए 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर मात्र 10 फ्लैट्स की सूची जारी की है. 25.61 वर्ग मीटर के इस फ्लैट की कीमत 2186600 रुपये है. 10% पंजीकरण राशि जमा कर आज ही आवेदन करें.

UP Tak

Meerut MDA Flat Scheme

Google CTA

Meerut MDA Flats: अगर आप कम बजट के भीतर अपने घर का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. बता दें कि मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) आपके लिए एक और शानदार मौका लेकर आया है. MDA ने 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर खाली फ्लैट्स को आवंटित करने की इस योजना में इस बार लोहियानगर (Ganga Nagar) स्कीम को शामिल किया है. 8 अगस्त, 2025 से शुरू हुई इस स्कीम के तहत दुर्बल आय वर्ग वालों के लिए 10 फ्लैट उपलब्ध हैं. ऐसे में आप यह मौका हाथ से न जाने दें और सिर्फ 10% पंजीकरण राशि जमा करके अपने घर की ओर पहला कदम बढ़ाएं.

यह भी पढ़ें...

उपलब्ध फ्लैट्स का विवरण:

  • योजना का नाम: लोहियानगर (फ्लैट)
  • सैक्टर/पॉकेट: पाकेट-सी
  • भवन श्रेणी: दुर्बल आय वर्ग 
  • उपलब्ध फ्लैट्स की संख्या: केवल 10
  • क्षेत्रफल: 25.61 वर्ग मीटर
  • वर्तमान कीमत: 2186600 रुपये
  • पंजीकरण धनराशि (10%): 218660 रुपये

चूंकि फ्लैट्स की संख्या बेहद सीमित है, इसलिए आवंटन की प्रक्रिया पहले आने वाले योग्य आवेदकों के लिए ही होगी. इच्छुक खरीदार जल्द से जल्द अपना आवेदन पंजीकरण शुल्क के साथ जमा कर इस मौके का फायदा उठा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: 2517 करोड़ रुपये से बन रही मेरठ की ये नई इंटीग्रेटेड टाउनशिप, जानिए यहां कबसे मिलने लगेंगे प्लॉट