हर किसी की चाहत होती है कि उसके पास अपना एक मकान हो. इस महंगाई के दौर में घर खरीदना कठिन हो गया है. लेकिन हताश होने की जरूरत नहीं है. उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने मेरठ में सरकारी फ्लैट्स बेचने के लिए फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व स्कीम (पहले आओ पहले पाओ) लॉन्च की है. मेरठ में जागृति विहार के तहत भागीरथी एन्क्लेव में फ्लैट्स बेचे जा रहे हैं.
यह फ्लैट्स उन लोगों के लिए शानदार साबित हो सकते हैं जो आरामदायक, सुविधाजनक और सुरक्षित जीवन जीना चाहते हैं.
ADVERTISEMENT
यहां आपको 1 BHK से लेकर 2 BHK तक के फ्लैट मिल रहे हैं, जिनकी कीमत सिर्फ 8.62 लाख रुपये से शुरू होकर 26.99 लाख रुपये तक है. यह एक ऐसा मौका है जहां आपको चौड़ी सड़कें, सुंदर पार्क, स्कूल और दुकानें जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं एक ही जगह पर मिलेंगी. बता दें कि इस योजना की खास बात यह है कि फ्लैट्स खरीदने पर आपको 15% तक भारी भरकम डिस्काउंट मिल सकता है. यूपीएवीपी ने बताया है कि यह ऑफर 31 जनवरी 2026 तक वैलिड है.
भागीरथी एन्क्लेव में अलग-अलग आकार के फ्लैट उपलब्ध हैं:
- 1 BHK (टाइप F-32): इनका क्षेत्रफल 32.95 वर्ग मीटर तक है. इनकी शुरुआती कीमत 8.62 लाख रुपये है.
- 2 BHK (टाइप F-64): इनका क्षेत्रफल 64.24 वर्ग मीटर तक है. इनकी अधिकतम कीमत 26.99 लाख रुपये तक है.
ये सभी फ्लैट G+3 बहुमंजिला आवासीय ब्लॉक में हैं. इनका डिजाइन आधुनिक वास्तुकला पर आधारित है. पूरा ढांचा RCC फ्रेम वाला है. यह फ्लैट्स भूकंप-रोधी भी हैं.
ADVERTISEMENT









