बेटी की शादी है, मेरी इज्जत.. एजेंसी के बाहर खड़े होने पर भी अमेठी के रविंद्र तिवारी के हाथ नहीं लगा सिलेंडर फिर छलका दर्द

अभिषेक त्रिपाठी

11 Mar 2026 (अपडेटेड: 11 Mar 2026, 07:00 PM)

UP News: एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत से हड़कंप मचा हुआ है. इसी बीच अमेठी के रहने वाले रविंद्र तिवारी के सामने भी बड़ी परेशानी आ खड़ी हुई है.

Amethi, Amethi News, Amethi Viral News, Gas cylinder shortage in Amethi, LPG gas cylinder shortage in Amethi, Gas cylinder shortage in UP, LPG gas cylinder in UP, UP News, अमेठी, अमेठी न्यूज, अमेठी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

UP News:  खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से अब देश में एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत देखने को मिल रही है. केंद्र सरकार भी अलर्ट पर है. गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई हैं. इस समस्या का असर काफी व्यापक स्तर पर देखने को मिल रहा है. जिन घरों में शादियां हैं, वह भी अब गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर काफी परेशान हैं.

यह भी पढ़ें...

यहां एक बेटी की कल शादी है. मगर अब उसके पिता परेशान हैं. पिता कई घंटे गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगे रहे. मगर उनको सिलेंडर नहीं मिल सका. अब वह अधिकारियों को फोन कर रहे हैं और उनको अपनी परेशानी बताकर, सिलेंडर की मांग कर रहे हैं. 

हलवाई आ गए मगर सिलेंडर नहीं आया

ये पूरा मामला अमेठी के डेढ़ पसार गांव से सामने आया है. यहां रहने वाले रविंद्र नाथ तिवारी की बेटी की कल शादी है. आज घर पर मिठाई बनाने के लिए हलवाई आ गए, लेकिन गैस सिलेंडर नहीं आया. ऐसे में हलवाई भी काम नहीं करपा रहे हैं.

परेशान पिता घंटों गैस सिलेंडर की लाइन में लगे रहे. मगर उनको सिलेंडर नहीं मिला. अब वह रातभर लाइन में लगने के लिए भी तैयार हैं. बेटी की शादी की तैयारियां छोड़कर, पिता को सिलेंडर के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है. सिलेंडर नहीं मिलने से शादी की तैयारियों में बड़ी परेशान खड़ी हो गई है.

इज्जत का सवाल है….

बता दें कि जब काफी प्रयास के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला तो हलवाई ने लकड़ी का चूल्हा जलाकर काम शुरू किया. मगर अब पिता का कहना है कि अगर सिलेंडर नहीं मिला तो शादी में खाना-पीना कैसे होगा. उनका कहना है कि इस वजह से उनके सम्मान पर आंच आ जाएगी.

हैरानी की बात ये भी है कि एक तरफ जहां लोग सिलेंडर के लिए परेशान हैं तो दूसरी तरफ अधिकारियों का दावा है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है. जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत का कहना है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई दिक्कत नहीं है. हमारे पास 2 से 3 दिन का स्टॉक मौजूद है.