मेरठ में पूजा चाची के बेडरूम में घुसा 17 साल का भतीजा और कनपटी पर सटा मार दी गोली! फिर पता चली ये वजह

उस्मान चौधरी

06 Mar 2026 (अपडेटेड: 06 Mar 2026, 10:57 AM)

Meerut Crime News: मेरठ के गणेशपुर गांव में 17 वर्षीय भतीजे ने अपनी चाची पूजा त्यागी की गोली मारकर हत्या की. बेडरूम में कनपटी पर सटाकर मारी गोली. गृह क्लेश से तंग आकर आरोपी ने मवाना थाने में किया सरेंडर. पुलिस ने अवैध तमंचा बरामद किया.

Meerut Crime News

Meerut Crime News

Google CTA

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक खौफनाक खबर सामने आ रही है. हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में 17 साल के भतीजे ने अपनी चाची की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी. यह हमला उस वक्त हुआ जब पूजा अपने बेडरूम में आराम कर रही थी. 17 साल के लड़के ने चाची को आखिर गोली क्यों मारी इसके पीछे की वजह चौंकाऊ है. आरोपी लड़के ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि चाची घर में अक्सर विवाद करती थी. वह रोज-रोज के विवाद से इतना परेशान हो गया कि उसने चाची को गोली मार दी जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

मेरठ के गणेशपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह बेडरूम में सोफे पर बैठी 32 साल की पूजा त्यागी की उनके 17 साल के भतीजे  ने गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मारी जिससे पूजा की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात सुबह करीब 9.30 बजे की है. जब घर के सभी सदस्य अपने कामों में व्यस्त थे. तभी अचानक पूजा के बेडरूम से गोली चलने की आवाज आई. परिजन जब तक कमरे की ओर दौड़े तो पूजा फर्श पर खून से लथपथ तड़प रही थी और 17 साल का भतीजा हाथ में तमंचा लहराते हुए घर से भागता दिखाई दिया. 

एक साथ रहता था दोनों भाइयों का परिवार

गणेशपुर गांव निवासी राजकुमार त्यागी के दो बेटे देवेंद्र और धर्मेंद्र का परिवार एक साथ रहता है. धर्मेंद्र खेती करता है.वहीं आरोपी के पिता देवेंद्र फौज में हैं और दो दिन पहले ही अपनी ड्यूटी पर वापस लौटे थे. बताया जा रहा है कि पूजा की शादी 4 साल पहले धर्मेंद्र से हुई थी जो किसान था. धर्मेंद्र और पूजा का एक 6 महीने का बच्चा भी था. दोनों परिवारों के बीच पिछले कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था.

रोज-रोज झगड़ा करती थी चाची

वारदात के कुछ देर बाद आरोपी ने मवाना थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. उसने पुलिस को बताया कि चाची पूजा आए दिन घर में झगड़ा और क्लेश करती रहती थी. इसी बात से वह काफी गुस्से में था और इसी मनमुटाव के चलते उसने चाची को खत्म करने का फैसला किया. पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है. अब यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी के पास तमंचा कहां से आया. इस मामले में मवाना के सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया है. हत्या का कारण पारिवारिक विवाद और गृह क्लेश बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.