गोरखपुर में लगी थी रसोई गैस के लिए लंबी लाइन, तभी शुरू हो गई दनादन मारपीट फिर गजब हुआ

गजेंद्र त्रिपाठी

11 Mar 2026 (अपडेटेड: 11 Mar 2026, 05:36 PM)

UP News: यूपी में गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है. इसी बीच गोरखपुर से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है.

Gorakhpur, Gorakhpur News, Gorakhpur Viral News, Gorakhpur Crime, LPG Gas Cylinder in Gorakhpur, Gas Cylinder Shortage, UP News, गोरखपुर, गोरखपुर न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से अब देश में एलपीजी गैंस सिलेंडरों की किल्लत देखने को मिल रही है. यूपी में भी गैस एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है. इसी बीच गोरखपुर के पीपीगंज में स्थित आशीष इंडेन गैस एजेंसी के बाहर खड़े सिलेंडर लेने वालों में मारपीट हो गई.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के मुताबिक, गैंस सिलेंडर को लेकर लाइन लगी हुई थी. लाइन में घुसने को लेकर 2 पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद थी. इस दौरान पुलिस ने बीच बचाव किया और दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया.

लंबी लाइन को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि यहां सुबह 9 बजे से ही गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई थी. इसी दौरान लाइन के बीच में घुसने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ और फिर खूब मारपीट हुई.

इस दौरान एक युवक को नीचे गिराकर कुछ लोग पीटने लगे. मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने बीच-बचाव किया.  इसके बाद पुलिस ने बल प्रयाग की चेतावनी दी और मामला शांत करवाया. 

गैस सिलेंडर की किल्लत बनी मुसीबत

आपको बता दें कि इस समय गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है. इसको लेकर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जगह-जगह गैस एजेंसी के सामने लंबी-लंबी लाइन लगी हुई हैं. खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से गैस सप्लाई चैन जबरदस्त तरीके से प्रभावित हुई है.