बांके बिहारी के दर पर भावुक हुईं सपा सांसद डिंपल यादव, यमुना हादसे पर कहा- श्रद्धालु भुगत रहे सरकारी लापरवाही का खामियाजा

वृंदावन में यमुना नाव हादसे पर सपा सांसद डिंपल यादव ने सरकार को घेरा. 10 श्रद्धालुओं की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने बेहतर इंतजाम और सुरक्षा की मांग की.

यूपी तक

• 12:41 PM • 12 Apr 2026

follow google news

10 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे यमुना नदी में 25 श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पीपा पुल से टकराकर जलमग्न हो गया था. इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 5 लोग अब भी लापता हैं. हादसे के वक्त श्रद्धालु भगवान के भजनों में सराबोर थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले पर अब मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव का बयान सामने आया है. 

यह भी पढ़ें...

'श्रद्धालु भुगत रहे सरकारी लापरवाही का खामियाजा'

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद डिंपल यादव काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने कहा, "श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ वृंदावन आते हैं, लेकिन यमुना नदी में जो हादसा हुआ वह अत्यंत पीड़ादायक है. हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. नाव में ओवरलोडिंग थी और श्रद्धालुओं ने लाइफ जैकेट भी नहीं पहनी थी. यह पूरी तरह से शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वे बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें ताकि श्रद्धालुओं को अपने परिजनों को न खोना पड़े."

भजनों के बीच आई मौत, नाविक को दी थी चेतावनी

हादसे का शिकार हुए लुधियाना के एक परिवार और अन्य श्रद्धालुओं का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वे खुशी-खुशी भजन गाते दिख रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालुओं ने नाविक को दो-तीन बार सावधानी से नाव चलाने की चेतावनी दी थी. स्टीमर की पीपा पुल से टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते सब कुछ यमुना के गहरे पानी में समा गया.