'मैंने मां की हत्या कर दी है...' लखनऊ में 17 साल के बेटे ने क्यों किया मर्डर? पिता ने सुनाई कहानी

यूपी तक

• 12:57 PM • 02 Oct 2026

Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है. नाका थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके में एक 17 साल के नाबालिग बेटे ने अपनी ही 42 वर्षीय मां की बेरहमी से हत्या कर दी है.

Google CTA

Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है. नाका थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके में एक 17 साल के नाबालिग बेटे ने अपनी ही 42 वर्षीय मां की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद बेटे ने खुद पुलिस को फोन किया और कहा, "मैंने मां की हत्या कर दी है, आप लोग आ जाओ." मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है. मृतका की पहचान गीता भागचंदानी के रूप में हुई है. पूछताछ में पिता ने कई खुलासे किए हैं, जिसमें बेटे की मानसिक बीमारी और जेंडर चेंज करवाने की जिद का जिक्र किया गया है.

यह भी देखें...

मानसिक रूप से बीमार था आरोपी बेटा

आरोपी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा पिछले 5-6 सालों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था. उसकी बीमारी लगातार बढ़ती जा रही थी, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज और नूर मंजिल जैसी जगहों पर चल रहा था. पिता के मुताबिक, उनके पास सीडब्ल्यूसी (CWC) कोर्ट का वह लेटर भी है जिसमें बेटे के मानसिक रूप से बीमार होने और इलाज कराने की बात कही गई है.

किराए के मकान में अलग रहता था बेटा

पिता ने जानकारी दी कि बेटा पिछले करीब चार महीने से परिवार से अलग एक किराए के मकान में रह रहा था. वह वहां पढ़ाई करता था और उसका किराया, खर्चा-पानी सब कुछ पिता ही उठाते थे. गुरुवार सुबह बेटे ने अपने पिता से कहा कि वह अपनी मां से मिलना चाहता है. इसके बाद वह घर आया, जहां किसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हो गया और उसने पास रखी रिंच (लोहे का औजार) से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

जेंडर चेंज करवाने की जिद पर था विवाद

इस दर्दनाक हत्याकांड के पीछे एक चौंकाने वाली वजह भी सामने आई है. पिता के मुताबिक, आरोपी बेटे के सिर पर अपना जेंडर चेंज (लिंग परिवर्तन) करवाने का फितूर सवार था और इसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था. फिलहाल, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल रिंच बरामद कर ली है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी करा लिया है और हिरासत में लिए गए नाबालिग बेटे से हर एंगल पर पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़िए: बड़ौत विधानसभा सीट पर क्या जयंत चौधरी कर पाएंगे वापसी? समझिए इस सीट का पूरा समीकरण