दिल्ली से चलकर 3 घंटे लेट पहुंची तेजस, अब यात्रियों को देना होगा 1.75 लाख का मुआवजा

आशीष श्रीवास्तव

• 03:00 PM • 24 Jul 2022

बीते शुक्रवार को तेजस एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर लखनऊ 3 घंटे की देरी से पहुंची. चूंकि तेजस एक्सप्रेस यात्रियों को समय पर पहुंचाने की गारंटी…

UP Tak
Google CTA

बीते शुक्रवार को तेजस एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर लखनऊ 3 घंटे की देरी से पहुंची. चूंकि तेजस एक्सप्रेस यात्रियों को समय पर पहुंचाने की गारंटी लेती है. यदि देर हुई तो यात्रियों को मुआवजा भी देती है. ऐसे में तेजस एक्सप्रेस के 3 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंचने के कारण करीब 700 यात्रियों को 1.75 लाख का मुआवजा मिलेगा.

यह भी पढ़ें...

शुक्रवार को लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर पहुंचने से पहले अमौसी एयरपोर्ट पर ट्रेन तकरीबन 3 घंटे खड़ी रही. जिसके कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा. उस वक्त ट्रेन में तकरीबन 700 यात्री सफर कर रहे थे. तेजस एक्सप्रेस दिल्ली रेलवे स्टेशन से 3:40 पर चलती है और रात में 11:05 लखनऊ पहुंचती है, लेकिन बीच में ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन टूटने से यह ट्रेन लेट हो गई.

पॉलिसी के अनुसार यदि ट्रेन 1 घंटे लेट होती तो हर यात्री को 100 रुपए बतौर हर्जाना मिलता है. यदि 2 घंटे से अधिक लेट होती है तो प्रति व्यक्ति 250 रुपए का हर्जाना मिलता है. ऐसे में ट्रेन में सफर कर रहे 700 यात्रियों के हिसाब से आईआरसीटीसी 1.75 लाख का भुगतान मुआवजे के तौर पर करेगा.

मुआवजा पाने के लिए तेजस एक्सप्रेस के हर यात्री के पास एक लिंक भेजा जाएगा. उस लिंक पर कुछ सवालों के साथ आपके पीएन आर नंबर और अकाउंट संबंधी जानकारी मांगी जाएगी. कुछ दिन बाद आप के मुआवजे की राशि आपके अकाउंट में आ जायेगी. आईआरसीटीसी अब हर यात्री को इसका हर्जाना देगा.

लखनऊ: रेस्टोरेंट में किसी बात पर युवक-युवती में जमकर हुई फाइटिंग, वीडियो वायरल