लखनऊ में रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट का रेट रहेगा महंगा, अब 31 दिसंबर तक चुकाने होंगे 30 रुपए

यूपी तक

• 07:33 AM • 07 Sep 2021

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट अब 31 दिसंबर, 2021 तक 30 रुपए का मिलेगा. दरअसल, उत्तर रेलवे ने कोरोना महामारी के…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट अब 31 दिसंबर, 2021 तक 30 रुपए का मिलेगा. दरअसल, उत्तर रेलवे ने कोरोना महामारी के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्लेटफॉर्म टिकट का रेट 31 दिसंबर 2021 तक महंगा रखने का फैसला किया है.

यह भी पढ़ें...

लखनऊ में पहले प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपए थी. महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान इसकी कीमत बढ़ाकर 30 रुपए कर दी गई थी.

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, यह व्यवस्था 31 दिसंबर, 2021 तक चारबाग रेलवे स्टेशन समेत मंडल के अन्य स्टेशनों पर लागू रहेगी.