ईरान के जिस न्यूज चैनेल पर गिरी मिसाइल वहां से 20 सेकेंड पहले निकले थे लखनऊ के रवीश, फिर कॉल कर पिता को ये बताया

यूपी तक

• 06:41 PM • 19 Jun 2025

ईरान और इजराइल के बीच मिसाइल हमलों और तनाव ने वैश्विक मंच पर हलचल मचा रखी है. इस युद्ध जैसे माहौल के बीच लखनऊ के एक परिवार की कहानी सुर्खियां बटोर रही है.

Lucknow News

Lucknow News

Google CTA

ईरान और इजराइल के बीच मिसाइल हमलों और तनाव ने वैश्विक मंच पर हलचल मचा रखी है. इस युद्ध जैसे माहौल के बीच लखनऊ के एक परिवार की कहानी सुर्खियां बटोर रही है. ईरान के IRB न्यूज चैनल, जिसके ऑफिस पर हाल ही में इजराइल ने मिसाइल हमला किया वहां काम करने वाले पत्रकार रवीश जैदी लखनऊ के रहने वाले हैं. उनके पिता अमीर अब्बास जैदी ने यूपी Tak से खास बातचीत में बेटे की हिम्मत और देशभक्ति की भावना को शेयर किया है. उन्होंने कहा कि अगर रवीश ईरान के लिए शहीद भी हो जाते तो उन्हें गम नहीं बल्कि गर्व होगा. 

यह भी पढ़ें...

लखनऊ में रहने वाले रवीश के पिता अमीर अब्बास जैदी ने यूपी Tak से बातचीत में अपने बेटे की हिम्मत की तारीफ की. उन्होंने बताया कि उनके बेटे रवीश जैदी उसी न्यूज चैनल में काम करते हैं, जहां इजराइल की मिसाइल गिरी थी. उन्होंने बताया कि रवीश हमले से मात्र 20 सेकेंड पहले ही बिल्डिंग से बाहर निकले थे. 

हमले के बाद रवीश ने क्या कहा

हमले के बाद रवीश ने फोन पर कहा, "यहां हालात बहुत खराब हैं. लेकिन मैं भागूंगा नहीं... मरना मंजूर है पर डरना नहीं. अल्लाह को मेरी मौत मंजूर नहीं थी. इसलिए मैं बच गया." अमीर अब्बास ने गर्व के साथ कहा कि "अगर मेरा बेटा ईरान के लिए शहीद हो जाता तो मुझे कोई दुख नहीं बल्कि फख्र महसूस होता.  हमारी कौम कुर्बानी का जज्बा रखती है. बेटा अगर कौम और सच के लिए कुर्बानी देता है तो हमें खुशी होगी." 
 

यहां वीडियो में देखें रवीश के पिता ने क्या-क्या बताया?