लखनऊ में शादी से मना करने पर भड़का तौसीफ, मां-बाप समेत युवती पर घर में घुसकर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, चाकू से भी किया हमला

अंकित मिश्रा

• 01:32 PM • 29 Nov 2026

लखनऊ में एक युवती ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे नाराज होकर तौसीफ रविवार सुबह करीब 4 बजे उसके घर पहुंचा. इसके बाद उसने युवती समेत उसके माता-पिता पर तेजाब से हमला कर दिया. फिलहाल तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Lucknow Acid Attack

Lucknow Acid Attack

Google CTA

लखनऊ में शादी से इनकार करना एक युवती को भारी पड़ गया. पड़ोस में रहने वाले युवक ने ऐसा कदम उठाया कि युवती का पूरा परिवार दर्द से कराह उठा. दरअसल यह वारदात हुसैनगंज थाना क्षेत्र में हुई है. यहां एक युवती ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे नाराज होकर युवक रविवार सुबह करीब 4 बजे उसके घर पहुंचा और युवती समेत उसके माता-पिता पर तेजाब फेंक दिया. तेजाब के संपर्क में आने से तीनों लोग बुरी तरह से झुलस गए. हालांकि आरोपी तौसीफ यह नहीं रुका उसने युवती की मां पर चाकू से भी कई बार हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. तीनों घायलों को इलाज के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक हमले के दौरान आरोपी तौसीफ भी तेजाब की चपेट में आकर झुलस गया, जिससे उसे भी चोटें आई हैं. 

यह भी पढ़ें...

सुबह घर में घुसकर तेजाब से किया हमला

यह घटना लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 4 बजे हुई है. जानकारी के मुताबिक युवती ने आरोपी तौसीफ से शादी करने से इनकार कर दिया था. इसी बात से नाराज होकर तौसीफ युवती के घर पहुंचा और अंदर घुसकर युवती के साथ उसके माता-पिता पर तेजाब फेंक दिया.

मां ने आरोपी को रोका तो चाकू से किया हमला 

तेजाब के हमले से पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई. इसी दौरान हिम्मत जुटाकर युवती की मां सामने आई और उसने तौसीफ को रोकने की कोशिश की. तभी उसने चाकू निकालकर मां के ऊपर चाकू से एक के बाद एक कई बार हमला किया, जिससे उन्हें कई गंभीर चोटें आई हैं. 

तीनों घायल KGMU में भर्ती

इस भीषण वारदात के बाद घायल युवती और उसके माता-पिता को तुरंत किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में भर्ती कराया गया है. तीनों का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान आरोपी तौसीफ भी तेजाब से झुलस गया और उसे भी चोटें आई हैं.

शहर में फैली सनसनी, जांच जारी

शादी से मना करने पर घर में घुसकर युवती के साथ उसके माता-पिता को भी निशाना बनाने की इस घटना से लखनऊ में सनसनी फैल गई है. लोग इस बात से हैरान हैं कि आरोपी ने परिवार के बाकी सदस्यों को भी नहीं छोड़ा. फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर है.

यह भी पढ़ें: परिसीमन बिल के खिलाफ INDIA गठबंधन को एकजुट करने में जुटे राहुल गांधी, स्टालिन और शरद पवार को मनाने के लिए दिल्ली से रवाना