श्रद्धा कपूर के सामने मंच पर फूट-फूटकर रोईं अक्षरा सिंह, दोनों के बीच दिखा स्पेशल बॉन्ड

दीक्षा सिंह

• 01:15 PM • 29 Nov 2026

पटना में फिल्म 'ईठा' के प्रमोशन के दौरान ऐसा क्या हुआ कि अक्षरा सिंह मंच पर फूट-फूटकर रोने लगीं? श्रद्धा कपूर भी खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाईं. दोनों अभिनेत्रियों के इस खास पल ने फैंस का दिल जीत लिया.

Akshara and Shraddha

Akshara and Shraddha

Google CTA

पटना में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईठा' के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा कपूर ने जब भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की तारीफ और उनके प्रति अपना स्नेह जताया तो अक्षरा मंच पर ही भावुक होकर रो पड़ीं. इस दौरान श्रद्धा कपूर भी इमोशनल नजर आईं और उन्होंने आगे बढ़कर अक्षरा के आंसू पोंछे जिससे कार्यक्रम का माहौल बेहद भावुक हो गया.

यह भी पढ़ें...

श्रद्धा कपूर और अक्षरा में दिखा स्पेशल बॉन्ड

पटना में फिल्म 'ईठा' के प्रमोशन इवेंट के दौरान उस समय इमोशनल पल देखने को मिला जब भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह मंच पर फूट-फूटकर रोने लगीं. प्रमोशन कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह स्टेज पर पहुंचीं जहां श्रद्धा कपूर ने खुलकर उनकी सराहना की और उनके लिए अपना प्यार जाहिर किया. श्रद्धा के शब्दों से अक्षरा खुद को रोक नहीं पाईं और भावुक हो गईं. अक्षरा को रोता देख श्रद्धा कपूर ने उनका हाथ थामा और उनके आंसू पोंछे जिसके बाद खुद श्रद्धा भी इमोशनल हो गईं.

मंच से दर्शकों को संबोधित करते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा कि अक्षरा की वजह से वे सबके बीच मौजूद हैं और पटना में मिले प्यार व भीड़ से वे अभिभूत हैं. उन्होंने कहा कि भले ही फिल्म में उनका गाना कॉम्पिटिटिव हो लेकिन असल जिंदगी में अक्षरा जिस तरह खुद को ढालती हैं, वह किसी कमाल के कलाकार की ही पहचान है. अक्षरा के भावुक होने पर श्रद्धा ने उन्हें 'लव यू' कहते हुए उनकी ऊर्जा की तारीफ की और मंच पर टिशू मांगा.

श्रद्धा कपूर ने शूटिंग के अनुभव शेयर करते हुए कहा कि अक्षरा ने सेट पर हमेशा प्यार दिया और खुद को पूरी तरह बदल लिया. खासतौर पर नौवारी साड़ी पहनकर किए गए उनके डांस का जिक्र करते हुए श्रद्धा ने कहा कि वह इतना सहज और प्रभावशाली था मानो अक्षरा बचपन से ही नौवारी साड़ी पहनती आ रही हों. उन्होंने कहा कि अक्षरा का दिल बहुत प्यारा है और अच्छी फिल्में अच्छे लोगों के साथ ही बनती हैं. इस भावुक पल पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर दोनों अभिनेत्रियों का हौसला बढ़ाया.

गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसमें अक्षरा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म को लेकर अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी एक भावुक पोस्ट साझा किया था जिसमें उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ तस्वीरें डालते हुए लिखा था कि लंबे समय से छिपाकर रखा गया उनका राज अब सबके सामने आने वाला है और फिल्म बनकर तैयार है. रिलीज से पहले इस प्रमोशनल इवेंट के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें:  श्रद्धा कपूर की मोस्टअवेटेड फिल्म 'ईठा' में नजर आएंगी अक्षरा सिंह, तस्वीरें शेयर कर हर किसी को कर दिया सरप्राइज