कुंडा में राजा भैया से भिड़ने वाले गुलशन यादव की जिंदगी में मुश्किल की नई एंट्री! अबकी बार ये हुआ

सुनील यादव

• 05:52 PM • 19 Jun 2025

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के सपा नेता गुलशन यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. गैंगस्टर एक्ट के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम पर लखनऊ के शारदा नगर में 1 करोड़ 10 लाख रुपये की कीमती जमीन कुर्क कर दी है.

Gulshan Yadav and Raja Bhaiya

Gulshan Yadav and Raja Bhaiya

Google CTA

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के सपा नेता गुलशन यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. गैंगस्टर एक्ट के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम पर लखनऊ के शारदा नगर में 1 करोड़ 10 लाख रुपये की कीमती जमीन कुर्क कर दी है. यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई जिसमें गुलशन यादव की 7 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त करने का निर्देश था. बता दें कि पहले भी कुंडा में करोड़ों रुपए का मकान पुलिस कुर्क कर चुकी है.  

यह भी पढ़ें...

कभी कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के करीबी रहे सपा नेता गुलशन यादव की मुश्किलें इन दिनों कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. गुलशन पर हत्या का प्रयास, अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 53 आपराधिक मामले दर्ज हैं.  उनकी अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. हाल ही में जिला मजिस्ट्रेट शिव सहाय अवस्थी के आदेश पर गुलशन की पत्नी सीमा यादव के नाम पर लखनऊ के न्यू साउथ सिटी, शारदा नगर में स्थित 1 करोड़ 10 लाख रुपये की कीमती जमीन को कुर्क किया गया है.

इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए संग्रामगढ़ थाने के प्रभारी और राजस्व विभाग की एक विशेष टीम लखनऊ पहुंची. यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई जिसमें उनकी कुल 7 करोड़ 15 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति को जब्त करने का आदेश है. बता दें कि इससे पहले भी कुंडा में गुलशन के करोड़ों रुपये के मकान को भी पुलिस कुर्क कर चुकी है.

 

 

राजा भैया के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

गुलशन का सियासी सफर भी कम चर्चित नहीं रहा है. वह 2017 में कुंडा नगर पंचायत के अध्यक्ष बने. वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में राजा भैया के खिलाफ सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं. हालांकि राजा भैया ने 99,000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की. लेकिन गुलशन ने 69,000 से अधिक वोट लेकर कड़ा मुकाबला दिया था. उनकी पत्नी सीमा यादव ने भी 2017 के स्थानीय निकाय चुनाव में राजा भैया के समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ जीत हासिल की थी.