शादी के बाद पति ने बनाए सिर्फ एक बार शारीरिक संबंध, पत्नी के हाथ लगी ऐसी फाइल जिससे उड़ गए उसके होश

कानपुर के चकेरी में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर बीमारी और पहली शादी छुपाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दहेज एक्ट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यूपी तक

• 07:22 PM • 08 Apr 2026

follow google news

कानपुर में एक पत्नी अपनी शादी को लेकर कई सपने बुनती है, लेकिन कानपुर की इस पीड़िता के लिए उसकी शादी एक डरावना सच बन गई. महिला का आरोप है कि उसके पति ने अपनी जानलेवा बीमारी और पहले से शादीशुदा होने की बात छुपाकर उससे निकाह किया. जब सच सामने आया, तो इंसाफ देने के बजाय ससुराल वालों ने उससे 'किडनी' या '20 लाख रुपये' की मांग शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें...

फाइल ने खोला पति की बीमारी का राज

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके पति का व्यवहार काफी अजीब था. वह शारीरिक संबंध बनाने से कतराते थे. एक दिन महिला के हाथ घर में रखी एक फाइल लगी, जिसे देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. फाइल के मुताबिक, पति की दोनों किडनियां खराब थीं और वह चोरी-छिपे डायलिसिस कराता था. यह सच पूरे ससुराल को पता था, लेकिन दुल्हन से इसे पूरी तरह छुपाया गया.

किडनी दो या 20 लाख रुपये: ससुराल वालों की 'क्रूर' शर्त

जब महिला ने बीमारी छुपाने का विरोध किया, तो पति और ससुराल वालों ने अपनी असलियत दिखाई. महिला का आरोप है कि पति ने उससे कहा, "या तो मुझे अपनी एक किडनी दे दो, या अपने पिता से 20 लाख रुपये लाकर दो ताकि मैं ट्रांसप्लांट करा सकूँ." हद तो तब हो गई जब पति ने यह तक कह दिया कि पैसे या किडनी देने के बाद वह महिला को आजाद कर देगा और वह दूसरी शादी कर सकेगी.

पहले से शादीशुदा और एक बेटी का पिता है पति

धोखाधड़ी की कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. जांच और पूछताछ के दौरान पीड़िता को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है. उसकी पहली पत्नी बनारस में रहती है और उस शादी से उसकी एक बेटी भी है. महिला का आरोप है कि उसे धोखे में रखकर यह दूसरी शादी की गई ताकि उसकी किडनी या मायके के पैसों से पति का इलाज कराया जा सके.

चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

काफी समय तक पुलिस के 'परिवार परामर्श केंद्र' में मेडिएशन (सुलह) की कोशिशें चलीं, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने मामला दर्ज किया. थाना चकेरी के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, "महिला की तहरीर पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का अभियोग पंजीकृत किया गया है. बीमारी छुपाने और प्रताड़ित करने के तथ्यों की विवेचना की जा रही है, जिसके आधार पर विधिक कार्रवाई होगी."