आधी रात को बंद कमरे में ससुर संग न्यूड पूजा की बहू ने कही थे बात, अब उसके पति ने किया चौंकाने वाला दावा

कानपुर में सर्राफा व्यापारी के परिवार पर बहू ने तंत्र-मंत्र और निर्वस्त्र कर पूजा कराने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने पति, सास और ससुर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. जानें क्या है पूरा मामला.

यूपी तक

• 01:07 PM • 06 Apr 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक हाई-प्रोफाइल सर्राफा कारोबारी परिवार की बहू ने अपने पति, सास और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का दावा है कि उसे तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर आधी रात को निर्वस्त्र होने के लिए मजबूर किया गया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट व दहेज के लिए प्रताड़ना दी गई. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली है, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों की ऊंची पहुँच के कारण अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें...

आधी रात की खौफनाक पूजा और वीडियो कॉल पर बाबा

पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद उसे लगा कि घर में कोई सामान्य पूजा है, लेकिन असलियत बेहद डरावनी निकली. आरोप है कि आधी रात को तांत्रिक पूजा शुरू हुई, जिसमें वीडियो कॉल के जरिए एक बाबा निर्देश दे रहा था. पीड़िता ने बताया, "मुझ पर दबाव बनाया गया कि मैं ससुर के सामने निर्वस्त्र होकर बैठूं. ससुर ने मेरे शरीर पर राख लगाई. जब मैंने पति से मदद मांगी, तो उसने साथ देने के बजाय कहा कि जैसा माता-पिता कह रहे हैं वैसा ही करो."

दहेज में फॉर्च्यूनर और करोड़ों की डिमांड

तंत्र-मंत्र के अलावा महिला ने दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि उसके पिता ने शादी में फॉर्च्यूनर गाड़ी और भारी मात्रा में सोना-चांदी दिया था. इसके बावजूद ससुराल वाले खुश नहीं थे. उनकी मांग थी कि फॉर्च्यूनर बहू के बजाय बेटे के नाम होनी चाहिए थी. साथ ही स्वरूप नगर जैसे महंगे इलाके में घर और अतिरिक्त सोने की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था.

पीड़िता ने बताया कि एफआईआर दर्ज कराने के लिए उसे लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी. आरोप है कि ससुराल पक्ष खुद को पूर्व प्रधानमंत्री और बड़े नेताओं का करीबी बताता था. पीड़िता के अनुसार, उसे धमकी दी गई कि 'अटल बिहारी वाजपेयी के परिवार से हमारे संबंध हैं, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी.' पुलिस पर भी आरोप है कि महीनों तक केवल मीडिएशन के नाम पर मामले को टाला गया.

पति का पलटवार: 'AI के दौर में क्या ऐसी पूजा मुमकिन है?'

जब यूपी Tak के सहयोगी रंजय सिंह आरोपियों के प्रतिष्ठान स्मृति ज्वेलर्स पहुंचे, तो वहां पीड़िता के पति कौतुक मिश्रा मौजूद थे. उन्होंने कैमरे पर विस्तृत बात करने से मना कर दिया, लेकिन दबी जुबान में आरोपों को खारिज करते हुए कहा, "आज के एआई (AI) के दौर में क्या इस तरह की पूजा संभव है?" उन्होंने जल्द ही मीडिया के सामने अपना पक्ष रखने की बात कही है.

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

कानपुर पुलिस ने मामले में दहेज और महिला अपराध से जुड़ी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे पीड़िता और उसका परिवार डरा हुआ है. पुलिस का कहना है कि विवेचना प्रचलित है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.