कानपुर में बेटी की शादी से 7 दिन पहले मां के साथ हुआ घिनौना काम...होने वाले दामाद के बड़े भाई की करतूत जान रह जाएंगे दंग!

Kanpur Rape Case: कानपुर में बेटी की शादी की तैयारियों के दौरान एक महिला के साथ उसके होने वाले दामाद के बड़े भाई द्वारा कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है.

यूपी तक

• 08:40 AM • 26 Jun 2026

follow google news

Kanpur Rape Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों में भरोसे को झकझोर कर रख दिया है. आरोप है कि बेटी की शादी की तैयारियों में जुटी एक महिला के साथ उसके होने वाले दामाद के बड़े भाई ने विश्वास का फायदा उठाकर रेप किया और फिर कथित तौर पर उसका वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा. पीड़िता ने बेटी की शादी टूटने और सामाजिक बदनामी के डर से कुछ समय तक चुप्पी साधे रखी लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

यह भी पढ़ें...

कपड़े खरीदने के बहाने बुलाया, फिर नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, वह अपनी बेटी की शादी के लिए खरीदारी की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान होने वाले दामाद के बड़े भाई ने उसे कानपुर बुलाकर अच्छे कपड़े दिलाने का भरोसा दिया. आरोप है कि महिला जब वहां पहुंची तो उसे कपड़ों की दुकान ले जाने के बजाय अपने जाल में फंसा लिया गया. महिला का आरोप है कि आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और बेहोशी की हालत का फायदा उठाते हुए उसके साथ रेप किया. इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित तौर पर घटना का वीडियो भी बना लिया.

वीडियो बनाकर दी धमकी

महिला का कहना है कि होश आने पर उसे वीडियो दिखाकर बदनाम करने और वायरल करने की धमकी दी गई. उस समय उसकी बेटी की शादी में केवल सात दिन बाकी थे. बेटी का रिश्ता टूटने और परिवार की बदनामी के डर से उसने अपना दर्द छिपाए रखा और किसी से कुछ नहीं कहा. आरोप है कि आरोपी इसी डर का फायदा उठाकर लगातार उसे धमकाता रहा और मानसिक दबाव बनाता रहा.

शादी के बाद दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता के मुताबिक, बेटी की शादी संपन्न होने के बाद भी आरोपी की धमकियां बंद नहीं हुईं. वह लगातार उसे बुलाने और ब्लैकमेल करने का प्रयास करता रहा. आखिरकार महिला ने चुप्पी तोड़ने का फैसला किया और पुलिस के पास पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

दो महीने की तलाश के बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद फरार चल रहा था. करीब दो महीने तक उसकी तलाश की गई. आखिरकार एक सूचना के आधार पर कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. एसीपी दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी पर बहाने से महिला को बुलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के अनुसार, थाना कल्याणपुर में इस मामले में मुकदमा संख्या 255/26 दर्ज किया गया था. आरोप है कि आरोपी ने अपने छोटे भाई की होने वाली सास के साथ अपराध किया और घटना के बाद फरार हो गया था. पुलिस ने उसे 24 जून को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की विधिक प्रक्रिया जारी है.