कानपुर में MLC अरुण पाठक और ADCP अंजलि विश्वकर्मा के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत! फिर ये हुआ

सिमर चावला

• 12:21 PM • 30 Jun 2025

UP News: कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रहे ऑपरेशन सिंदूर कप क्रिकेट मैच चल रहा था. इस दौरान स्टेडियम के बाहर एमएलसी अरुण पाठक और महिला पुलिस अधिकारी अंजलि विश्वकर्मा के बीच बहस हो गई.

Kanpur, Kanpur news, Kanpur viral news, Kanpur news, up news, up viral news, कानपुर, कानपुर न्यूज, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: नेताओं और अधिकारियों के बीच अक्सर विवाद और बहस की खबर सामने आती रहती हैं. कुछ ऐसा ही मामला यूपी के कानपुर से सामने आया है. यहां एमएलसी अरुण पाठक और एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा के बीच जमकर बहस हो गई. अब इस बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. ये पूरा विवाद हुआ समय शुरू हुआ, जब एमएलसी के सुरक्षाकर्मी हथियार के साथ स्टेडियम में एंट्री कर रहे थे. तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया.

यह भी पढ़ें...

दरअसल कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रहे ऑपरेशन सिंदूर कप क्रिकेट मैच के दौरान एक अप्रत्याशित विवाद सामने आया. यहां एमएलसी अरुण पाठक के सुरक्षाकर्मी हथियारों के साथ स्टेडियम में जाने लगे.

ये भी पढ़ें: इटावा में 35 साल की राजकुमारी और उसके 60 वर्षीय ननदोई सुभाष ने किया गजब कांड, जीजा का ये चेहरा देख हिल गया साला

हो गया विवाद

ये देख एसीपी कैंट ने एमएलसी के सुरक्षाकर्मियों से उनका नाम और बैज नंबर पूछना शुरू कर दिया. मौके पर एमएलसी अरुण पाठक भी मौजूद थे. इसी बीच जब एसीपी अपनी बात रखने लगी तभी एडीसीपी ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए उन्हें रोक दिया. उन्होंने एमएलसी की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘मैं इन्हें एक कार्यक्रम के दौरान डील कर चुकी हूं.’

इस टिप्पणी पर एमएलसी अरुण पाठक नाराज हो गए और बार-बार यह सवाल पूछने लगे कि क्या डील की गई थी? पहले इसका जवाब दीजिए. एडीसीपी इस सवाल का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकीं और थोड़ी देर बाद वहां से चली गईं. बाद में महापौर प्रमिला पांडेय और भाजपा के कुछ अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ. अब महिला पुलिस अधिकारियों और एमएलसी अरुण पाठक के बीच हुई बहस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.