सिपाही विपिन-संजीव के साथ…कानपुर पुलिस ने सैफ, रेहान, अदनान और साहिल को दबोचा, आखिर इन्होंने किया क्या था?

Kanpur Crime News: वक्फ बिल के विरोध में 11 मार्च के दिन अचानक 20 से 22 मुस्लिम लड़के मस्जिद के बाहर आ गए थे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था. इसी दौरान युवकों ने 2 पुलिसकर्मियों को जलाने की कोशिश की थी. जानिए ये पूरा सनसनीखेज मामला.

Kanpur Crime News, Kanpur Policeman Burn Conspiracy, Kanpur Police, Macharia Jama Masjid, attempt of self immolation, Waqf Amendment Act, Kanpur Latest News, Kanpur UP News

Kanpur news

रंजय सिंह

• 04:49 PM • 13 Apr 2025

follow google news

Kanpur Crime News: वक्फ बिल का विरोध करने के नाम पर कानपुर में 11 मार्च यानी जुमे के दिन लगभग 20 लोगों ने प्रदर्शन किया था. इस दौरान कानपुर पुलिस के 2 सिपाहियों को जलाने की कोशिश भी की गई थी. इस मामले की कानपुर पुलिस जांच कर रही थी. अब इस मामले में कानपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. कानपुर पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल 4 युवकों को गिरफ्तार किया है. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि प्रदर्शन में शामिल मोहम्मद सैफ ने मस्जिद के बाहर प्रदर्शन के दौरान खुद पर पेट्रोल डालने की कोशिश की थी. जब पुलिस ने उसे रोका था तब उसने विपिन कुमार और संजीव कुमार नाम के 2 सिपाहियों पर ही पेट्रोल डालकर उन्हें जलाने की कोशिश की. मगर माचिस नहीं जली और तभी वहां दूसरे पुलिसकर्मी आए गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया था. अब कानपुर पुलिस ने इस मामले में बेहद सख्त कार्रवाई की है.

पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन करने वाले लगभग डेढ़ दर्जन लोग थे. इनमें से 4 युवकों को पकड़ा गया है. पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद सैफ, रेहान, अदनान और साहिल के खिलाफ कार्रवाई की है. ये सभी युवक खुद को कमेटी का सदस्य बता रहे हैं और ये सभी एक-दूसरे से व्हाट्सएप ग्रुपों से जुड़े हुए थे. जांच में सामने आया है कि ये सभी वप्फ बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: 2 रंग का था मेमना, उसे अपना बताने लगी दो बकरियां, फिर कानपुर पुलिस ने गजब तरीके से विवाद सुलझाया

नमाज के बाद अचानक विरोध करने आ गए थे

व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल इन ज्यादातर लड़कों की उम्र 18 से 30 साल के बीच है. हैरानी की बात ये भी है कि उस दौरान किसी भी मस्जिद कमेटी ने इस तरह के विरोध प्रदर्शन की बात नहीं की थी. इसके बावजूद यह युवक अचानक नमाज खत्म होने के बाद उपस्थित हुए थे और प्रदर्शन करने लगे थे. 

नौबस्ता थाने में तैनात दारोगा दीपक शर्मा की तरफ से मामले में केस दर्ज करवाया गया था. आरोप था कि इन लोगों ने सिपाही संजीव और विपिन को जलाकर मारने की कोशिश की थी. एडीसीपी महेश कुमार के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें 4 नामजद हैं. पुलिस ने पोस्टर छापने वाले को भी हिरासत में ले लिया है.