2 रंग का था मेमना, उसे अपना बताने लगी दो बकरियां, फिर कानपुर पुलिस ने गजब तरीके से विवाद सुलझाया
Kanpur News: पुलिस के पास अक्सर अजीब-गरीब मामले आते हैं. मगर इस बार कानपुर पुलिस के पास ऐसा मामला आया, जिसे सुलझाना उसके लिए बड़ी चुनौती बन गया. दरअसल कानपुर पुलिस के सामने एक बकरी के बच्चे को उसकी असल मां से मिलवाने की चुनौती आई. जानिए पुलिस ने इस केस को कैसे सुलझाया?
ADVERTISEMENT

Kanpur
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बकरी के बच्चे यानी मेमने को लेकर गजब का हंगामा हुआ है. दरअसल कानपुर में शनिवार के दिन थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान 1 मेमने को लेकर 2 महिलाएं आपस में ही भीड़ गईं.