खाकी वर्दी को धोखा देकर कानपुर दारोगा आदित्य वाजपेई ने बदमाश अनूप शुक्ला के साथ निभाई गजब की दोस्ती, किया क्या इन्होंने?

रंजय सिंह

23 Jun 2025 (अपडेटेड: 23 Jun 2025, 04:45 PM)

Kanpur Crime News: कानपुर के दारोगा आदित्य वाजपेई बदमाश अनूप शुक्ला को पकड़ने पुलिस टीम के साथ पहुंचे. मगर वह पहले ही अनूप शुक्ला के साथ दोस्ती निभा चुके थे.

Kanpur, Kanpur News, Kanpur Crime News, Kanpur Viral News, up news, up viral news, up viral video, up police, कानपुर, कानपुर न्यूज, कानपुर वायरल न्यूज, कानपुर पुलिस, कानपुर वायरल वीडियो, यूपी न्यूज, दारोगा

Kanpur News

Google CTA

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दारोगा आदित्य वाजपेई ने बदमाश अनूप शुक्ला के साथ गजब की दोस्ती निभाई. पुलिस अधिकारी ने अनूप शुक्ला को पकड़ने के लिए टीम बनाई. पुलिस टीम में उस क्षेत्र के चौकी इंचार्ज आदित्य वाजपेई को भी शामिल कर लिया गया. मगर पुलिस अधिकारी को क्या पता था कि चौकी इंचार्ज आदित्य वाजपेई पुलिस विभाग को धोखा देकर बदमाश अनूप शुक्ला की मदद करने लगेंगे.

यह भी पढ़ें...

दरअसल एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया ने अनूप शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई. पुलिस टीम 12 जून के दिन उसकी गिरफ्तारी के लिए छापा मारने पहुंच गई. मगर तब तक बदमाश अनूप शुक्ला फरार हो गया था. फिर पता चला कि चौकी इंचार्ज आदित्य वाजपेई ने उसे पहले ही भगा दिया था.

सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया

दरअसल जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तब वहां अनूप शुक्ला नहीं था. इस दौरान पुलिस को पता चला कि मौके पर पहले चौकी इंचार्ज आदित्य वाजपेई आए थे. इसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच की और सीसीटीवी वीडियो खंगाले. इस दौरान एक वीडियो में पूरी कहानी खुलकर सामने आ गई.

सीसीटीवी वीडिय में देखा गया कि दरोगा आदित्य वाजपेई अनूप शुक्ला को भगाते हुए नजर आ रहे हैं. वह इशारों में ही उसे भगाने में मदद कर रहे हैं. इसके बाद अनूप शुक्ला बैग लेकर आता है और मौके से चला जाता है. इसके बाद दारोगा आदित्य वाजपेई पुलिस अधिकारियों की टीम को मौके पर लेकर पहुंचता है. मगर वहां अनूप शुक्ल पुलिस को नहीं मिलता.

ये भी पढ़ें: मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती मासूम रात के समय चली गई वॉशरूम, वहां उसके साथ हुआ शर्मनाक कांड, कौन अरेस्ट हुआ?

अब दारोगा भी हुए फरार

बता दें कि इस मामले में दारोगा आदित्य और सिपाही विजय राज की भूमिका सामने आई है. दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल दारोगा गायब हो गए हैं.

डीसीपी ने क्या बताया?

इस पूरे मामले को लेकर डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया, जब पुलिस टीम ने छापा मारा तो आरोपी फरार था. फिर सामने आया कि दारोगा और सिपाही पहले वहां आए थे. जांच में दोनों की भूमिका सामने आई है. दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: जालौन के आरिफ के साथ आमना ने किया था दूसरा निकाह, अब उसने उसके संग जो किया, देख रूह कांप जाएगी

कौन है अनूप शुक्ला?

दरअसल कानपुर के एडवोकेट दीनू उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था. उसके खिलाफ हत्या, जमीन कब्जाने जैसे आरोप हैं. पुलिस ने दीनू के साथी वकील अनूप शुक्ला को भी दीनू के गैंग का सदस्य माना है. पुलिस ने उस भी आरोपी बनाया है. इसी मामले में कानपुर पुलिस को अनूप शुक्ला की तलाश थी.