रोज कोई न कोई बहाना बना पत्नी के साथ नहीं सोता था पति, 1.5 साल बाद लड़की को पता चला शौहर की कमजोरी का ये सच!

रवि गुप्ता

24 Dec 2025 (अपडेटेड: 24 Dec 2025, 03:24 PM)

गोरखपुर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. शादी के बाद पति अपने पत्नी के साथ एक कमरे में नहीं सोता था. रोजाना कोई ना कोई बहाना बनाकर दूसरे कमरे में अकेले सोता था. डेढ़ साल बाद ये राज सामने आया.

UP Tak
Google CTA

UP News: गोरखपुर के डॉक्टर गौरव सिंह की 25 अप्रैल 2024 को एक युवती के साथ धूमधाम से शादी हुई. दोनों परिवार के लोग खूब खुश थे.  दुल्हन बड़े अरमानों के साथ ससुराल आई. उसने अपने पति के साथ सुखद जीवन बिताने के कई सपने देखे थे. शादी के बाद डॉक्टर गौरव अपनी पत्नी के साथ नहीं बल्कि दूसरे कमरे में जाकर अकेले सोने लगा. शुरू में तो उसकी पत्नी को कुछ समझ नहीं आया. डॉक्टर डेली बहानेबाजी करता और पत्नी से अलग सोता. ये सिलसिला 1, 2 या 3 हफ्ते नहीं बल्कि डेढ़ साल तक चला. जब पति गौरव पत्नी के साथ सोने से इनकार कर रहा था, तब जाकर बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ. 

यह भी पढ़ें...

शादी में डॉक्टर गौरव को मिला था भरपूर दहेज!

गोरखपुर के सहादोडांग गांव निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी डॉक्टर गौरव से हुई थी. शादी बहुत धूमधाम से हुई. परिवार के लोगों ने दहेज में 15 लाख रुपए नकद दिए. दहेज में वॉशिंग मशीन, सिलाई मशीन, बेड, कलर टीवी, सोफा, अलमारी, टेबल और अन्य घरेलू सामान भी दिया गया. अजय कुमार ने कहा 'हमारी बहन के ससुराल वाले उस दहेज से खुश नहीं थे.  वो सब बार-बार यह कहते थे कि तुम्हारा पति डॉक्टर है, इसलिए एक चारपहिया भी चाहिए.' 

'गौरव शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है'

अजय कुमार ने कहा, 'बहन के ससुराल वाले लगातार कार की डिमांड करते थे. उसका पति रात को कोई ना कोई बहाना करके दूसरे कमरे में सोने चला जाता था. मेरी बहन काफी परेशान रहती थी. बहुत दिन बाद पता चला की गौरव शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है. उसका इलाज चल रहा है. यह सब सच्चाई जब मेरी बहन ने अपने मायके में सबको बताई तो उसके ससुराल के लोग उसे मारने पीटने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए उसको घर से बाहर भगा दिया. पिछले कुछ दिनों से मेरी बहन अपने मायके में रहती है.'

क्या कहा पुलिस ने?

एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि मामले की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: राशन में कीड़ा होने की शिकायत लेकर रसोइया पहुंची प्रिंसिपल रीता आर्य के पास तभी दोनों के बीच हो गई बड़ी मारपीट