Gonda News: गोंडा में त्योहारों पर सोशल मीडिया व अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, पुलिस-प्रशासन सतर्क

Newzo

18 Jun 2026 (अपडेटेड: 18 Jun 2026, 03:57 PM)

Gonda Moharram News: गोंडा में मोहर्रम और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक की. अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, अफवाह और दुष्प्रचार फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

गोंडा में त्योहारों पर सोशल मीडिया व अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, पुलिस-प्रशासन सतर्क

गोंडा में त्योहारों पर सोशल मीडिया व अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, पुलिस-प्रशासन सतर्क

Google CTA

Gonda Moharram News: गोंडा जिले में आयोजित होने वाले मोहर्रम एवं अन्य त्यौहारों को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है. जहां लोग त्योहार को लेकर उत्साहित हैं. वहीं पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कस ली है. इसी के तहत त्योहार पर शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की मीटिंग की गई. बैठक जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई. 

यह भी पढ़ें...

बैठक में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं पूर्वी तथा समस्त उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी व सभी थानाध्यक्ष, सभी धर्मों के धर्मगुरू और सम्भ्रांत नागरिक मौजूद रहे.

जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उन्हें आगामी मोहर्रम एवं अन्य त्यौहारों को शांति पूर्वक मनाने और किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में समझाया गया. 

बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जायेगी. सभी लोगों से अपील करते हुए उन्हें समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें. जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और सभी लोग त्योहार को शांति पूर्व ढंग से मना सके. इसके अलावा उन्होंने कहा कि युवा या अन्य कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर इस प्रकार की पोस्ट ना करें जिससे कि आपसी माहौल बिगड़े. 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षकगण, समस्त उप जिलाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, सभी धर्मों के धर्मगुरु सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.