15 अगस्त पर बुर्के में हिंदू छात्राओं से कराया डांस! विवाद हुआ तो स्कूल प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या बोले- करोड़ों बार माफी मांगने के लिए तैयार

अंचल श्रीवास्तव

17 Aug 2026 (अपडेटेड: 17 Aug 2026, 12:27 PM)

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक निजी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया. वीडियो में कुछ छात्राएं बुर्का पहनकर अलग-अलग गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं. मामला बढ़ने के बाद स्कूल प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने वीडियो संदेश जारी कर सफाई दी और माफी मांगी.

Gonda School Burqa Dance Controversy

Gonda School Burqa Dance Controversy

Google CTA

Gonda School Burqa Dance Controversy: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक निजी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया. वीडियो में कुछ छात्राएं बुर्का पहनकर अलग-अलग गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं. मामला बढ़ने के बाद स्कूल प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने वीडियो संदेश जारी कर सफाई दी और माफी मांगी. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन था और किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. प्रबंधक के मुताबिक वीडियो में डांस करने वाली सभी छात्राएं हिंदू थीं.

यह भी पढ़ें...

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का वीडियो वायरल

मामला गोंडा के खोंडारे थाना क्षेत्र स्थित औसानी बुजुर्ग गांव का है. यहां नॉलेज बीम अकादमी स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग प्रस्तुतियां दीं. इसी दौरान कुछ छात्राओं ने बुर्का पहनकर डांस किया. कार्यक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल होने लगा और इसे लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई. सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से मामले पर सफाई दी गई.

विवाद बढ़ा तो प्रबंधक ने जारी किया वीडियो

वीडियो वायरल होने के बाद नॉलेज बीम अकादमी के प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने अपना वीडियो संदेश जारी किया. उन्होंने कार्यक्रम को लेकर माफी मांगते हुए कहा कि छात्राओं के डांस का उद्देश्य किसी धर्म या समुदाय का मजाक उड़ाना नहीं था. उन्होंने कहा कि यह प्रस्तुति केवल मनोरंजन के लिए की गई थी. प्रबंधक ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी और स्कूल की ओर से इसका ध्यान रखा जाएगा.

स्कूल प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने अपने बयान में यह भी दावा किया कि बुर्का या नकाब पहनकर डांस करने वाली सभी छात्राएं हिंदू थीं. उन्होंने कहा कार्यक्रम में नकाब पहनकर डांस करने वाली सभी लड़कियां हिंदू थीं और इनमें कोई मुस्लिम बच्ची शामिल नहीं थी. उन्होंने आगे कहा कि अगर इस कार्यक्रम से किसी मुस्लिम भाई या किसी अन्य समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए माफी मांगने को तैयार हैं.

रामकृष्ण मौर्या ने क्या कहा?

रामकृष्ण मौर्या ने अपने वीडियो संदेश में कहा 'अगर इस प्रोग्राम से किसी मुस्लिम भाई या अन्य समुदाय को दुख पहुंचा है, तो मैं इसके लिए बार-बार और करोड़ों बार क्षमा मांगने के लिए तैयार हूं.' उन्होंने दोहराया कि कार्यक्रम का मकसद मनोरंजन था और किसी समुदाय की भावनाओं को आहत करना नहीं था. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पैदा हुए विवाद के बीच स्कूल प्रबंधन ने अपनी तरफ से सफाई जारी कर मामले को स्पष्ट करने की कोशिश की है.