Ghazipur News: दिलदारनगर में झुके हाईटेंशन पोल से मंडरा रहा खतरा, ग्रामीणों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

Newzo

• 04:40 PM • 02 Jul 2026

Ghazipur Electricity News: गाजीपुर के दिलदारनगर क्षेत्र के महना गांव में सड़क किनारे झुका हाईटेंशन विद्युत पोल दुर्घटना का कारण बन सकता है. ग्रामीणों ने जल्द पोल सीधा कराने की मांग की है. विद्युत विभाग ने मामला संज्ञान में लेते हुए टीम को निर्देश जारी किए हैं और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

दिलदारनगर में झुके हाईटेंशन पोल से मंडरा रहा खतरा, ग्रामीणों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

दिलदारनगर में झुके हाईटेंशन पोल से मंडरा रहा खतरा, ग्रामीणों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

Google CTA

Ghazipur News: दिलदारनगर क्षेत्र के महना गांव स्थित यादव डेरा में सड़क किनारे लगा हाईटेंशन विद्युत पोल काफी दिनों से एक ओर झुका हुआ है. पोल के झुक जाने से उस पर लगे हाईटेंशन विद्युत तार भी नीचे की ओर झुक गए हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों में हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. यह मार्ग गांव के लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहनों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है. ऐसे में पोल की स्थिति किसी बड़े हादसे को आमंत्रण देती नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें...

ग्रामीणों का कहना है कि झुके हुए पोल के कारण तेज हवा या बारिश के दौरान खतरा और बढ़ जाता है. यदि समय रहते पोल को सीधा नहीं कराया गया तो कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है. लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है.

बताया गया कि इस लाइन से भदौरा विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति होती है. मामले की जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग भी सक्रिय हुआ है. इस संबंध में एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है। विभागीय टीम को निर्देशित किया गया है और झुके हुए विद्युत पोल को शीघ्र सीधा कराने की कार्रवाई कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़े.