Ghazipur News: दिलदारनगर-भदौरा नहर मार्ग पर स्टेशन रोड पुलिया के समीप नगर पंचायत द्वारा नालों की सफाई से निकले मलबे को सड़क किनारे डंप कर दिए जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मलबा सड़क के काफी हिस्से तक फैला होने के कारण मार्ग संकरी हो गया है, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है.
ADVERTISEMENT
दिनभर इस मार्ग पर दोपहिया, चारपहिया और छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है. सड़क संकरी होने के कारण वाहन चालकों को एक-दूसरे को पास देने में कठिनाई होती है, जिससे कई बार लंबा जाम लग जाता है. पैदल चलने वाले लोगों को भी सड़क पर सुरक्षित निकलने में दिक्कत हो रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों की सफाई कराया जाना सराहनीय है, लेकिन निकले मलबे का समय से निस्तारण न होने के कारण लोगों को अनावश्यक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे पड़े मलबे को जल्द हटवाया जाए, ताकि मार्ग पहले की तरह सुचारु हो सके और आमजन को जाम व दुर्घटना की आशंका से राहत मिल सके.
ADVERTISEMENT










