Vipin video: वो अपने आप मरी है... पत्नी निक्की को जलाने वाले पति विपिन का एनकाउंटर के बाद आया पहला रिएक्शन

यूपी तक

24 Aug 2025 (अपडेटेड: 24 Aug 2025, 02:16 PM)

विपिन ने इस पूरे मामले के बिल्कुल उलट दावा किया है. विपिन से जब सवाल हुआ कि क्या उसे अपने किए का पछतावा है, तो उसने बिल्कुल अलग दावा किया. विपिन ने कहा, 'मुझे नहीं है. न मैंने मारा है न मैंने कुछ किया है. वो अपने आप मरी है.

Vipin First Reaction

Vipin First Reaction

Google CTA

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दहेज के लोभ में हुई लोमहर्षक वारदात ने पूरे देश को चौंका दिया है. ग्रेटर नोएडा के कासना पुलिस स्टेशन के सिरसा गांव में निक्की नाम की महिला को जलाकर मार डाला गया है. उसके 6 साल के बेटे की गवाही का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने कहा है कि उसके पिता विपिन ने मां पर कुछ डाल लाइटर जला दिया. पुलिस ने इस मामले में विपिन को गिरफ्तार किया था. पर उसने पुलिस की कस्टडी से भागने की कोशिश की, तो एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लगी. घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती किए गए विपिन का पहला रिएक्शन सामने आया है. 

यह भी पढ़ें...

सवाल हुआ कि क्या गलती का पछतावा है, तो बोला- मैंने मारा ही नहीं

विपिन ने इस पूरे मामले के बिल्कुल उलट दावा किया है. विपिन से जब सवाल हुआ कि क्या उसे अपने किए का पछतावा है, तो उसने बिल्कुल अलग दावा किया. विपिन ने कहा, 'मुझे नहीं है. न मैंने मारा है न मैंने कुछ किया है. वो अपने आप मरी है. मियां-बीवी में ऐसी लड़ाई होती रहती है. मुझे और कुछ नहीं कहना है.'

जब विपिन से फिर से सवाल पूछा गया कि क्या पछतावा है? तो उसने कहा कि हां मुझे पछतावा है, मेरी वाइफ चली गई. विपिन के इस फर्स्ट रिएक्शन के वीडियो को यहां नीचे देखा जा सकता है. 

क्या है ग्रेटर नोएडा का निक्की मर्डर केस? 

ग्रेटर नोएडा में निक्की नाम की विवाहिता को उसके पति विपिन समेत ससुरालवालों ने दहेज के लिए जलाकर मार डाला है. हैवानियत की पराकाष्ठा ये हुई है कि निक्की को उसके 6 साल के मासूम बेटे और बहन के सामने ही आग के हवाले कर दिया गया. इंटरनेट पर इस भयावह घटना के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में एक पुरुष और महिला को निक्की पर हमला करते और उसे बाल पकड़कर घर से बाहर घसीटते हुए देखा जा सकता है. दूसरे वीडियो में आग लगने के बाद निक्की लंगड़ाते हुए सीढ़ियों से उतरते दिख रही है. 

मरने वाली युवती निक्की की बड़ी बहन कंचन की शादी भी उसी परिवार में हुई है. कंचन ने ही भयावह वारदात का वीडियो रिकॉर्ड किया है. यह वारदात ग्रेटर नोएडा के कासना पुलिस स्टेशन के सिरसा गांव की है. निक्की के परिवार का आरोप है कि कंचन और निक्की की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित ओर विपिन से हुई थी. उन्होंने बताया कि शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था. इसके बावजूद शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे, इस बीच एक कार और दी थी, लेकिन आरोपियों की डिमांड कम नहीं हुई. उनकी दोनों भतीजियों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे.