ग्रेटर नोएडा में पत्नी निक्की को जलाने वाले पति विपिन का हुआ एनकाउंटर, कस्टडी से भाग रहा था फिर ये हुआ
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए अपनी पत्नी को जलाकर मारने के आरोपी विपिन नाम के शख्स का एनकाउंटर हुआ है.
ADVERTISEMENT

The victim, Nikki, got married to Vipin of Sirsa of Greater Noida in 2016.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए अपनी पत्नी को जलाकर मारने के आरोपी विपिन नाम के शख्स का एनकाउंटर हुआ है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक विपिन पुलिस की कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने पीछा किया और विपिन से रुकने को कहा गया. पर विपिन ने बात नहीं मानी और पुलिस को गोली चलानी पड़ी. गोली विपिन के पैर में लगी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी को जलाने के लिए थिनर की बॉटल जहां से खरीदी थी, पुलिस उसे लेकर वहीं जा रही थी. इसी बीच विपिन ने पुलिस की पिस्टल छीन ली और भागने लगा. इसके बाद उसका एनकाउंटर हुआ.