लेटेस्ट न्यूज़

निक्की के 6 साल के बेटे ने बताया उसकी मां को कैसे जलाया, दहेज के लिए हैवान बन गया नोएडा का विपिन पकड़ाया तो ये पता चला

ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए निक्की की हत्या के मामले में पति विपिन गिरफ्तार. 6 साल के बेटे की गवाही ने खोली हैवानियत की परतें.

ADVERTISEMENT

Noida news Nikki, Vipin and dowry death
Noida news Nikki, Vipin and dowry death
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर की एक खौफनाक वारदात ने इस वक्त देश को हिला दिया है. यहां ग्रेटर नोएडा में निक्की नाम की विवाहिता को उसके पति विपिन समेत ससुरालवालों ने दहेज के लिए जलाकर मार डाला है. हैवानियत की पराकाष्ठा ये हुई है कि निक्की को उसके 6 साल के मासूम बेटे और बहन के सामने ही आग के हवाले कर दिया गया. बेटे ने मां के लिए ऐसी गवाही दी है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. आरोपी पति विपिन को अरेस्ट कर लिया गया है.