नोएडा की IVY काउंटी सोसाइटी में लगी भीषण आग, 12वीं मंजिल के फ्लैट में मची अफरा-तफरी

यूपी तक

05 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Noida IVY County Society News: नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक फ्लैट में अचानक आग लग गई. आग 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी, जिसके बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Noida IVY County Society News

Noida IVY County Society News

Google CTA

Noida News: नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक फ्लैट में अचानक आग लग गई. आग 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी, जिसके बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया. लोगों के अनुसार, आग लगने के बाद फ्लैट से धुआं और लपटें निकलती दिखाई दीं. ऊंची इमारत में आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. सोसाइटी के कई निवासी अपने घरों से बाहर निकल आए और स्थिति पर नजर बनाए रहे.

यह भी पढ़ें...

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया. अधिकारियों के अनुसार आग को फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. संबंधित विभाग आग के कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है. यह घटना थाना सेक्टर-113 क्षेत्र की आईवी काउंटी सोसाइटी की बताई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी.