ग्रेटर नोएडा DM ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ई-मेल मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच

अरुण त्यागी

13 Jul 2026 (अपडेटेड: 13 Jul 2026, 01:46 PM)

ग्रेटर नोएडा DM ऑफिस बम धमकी मामले में ई-मेल मिलने के बाद पुलिस, बम स्क्वॉड और साइबर टीम जांच में जुटी है. तलाशी अभियान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, अभी स्थिति सामान्य है.

Greater Noida DM Office Bomb Threat

Greater Noida DM Office Bomb Threat (Photo Enhanced By AI)

Google CTA

Greater Noida DM Office Bomb Threat: ग्रेटर नोएडा स्थित डीएम कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही सूरजपुर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डीएम ऑफिस परिसर में जांच अभियान शुरू किया. तुंरत कुछ ही देर में पुलिस के साथ बम डिस्पोजल स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, एंटी सैबोटाज (A.S) चेक टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि जांच के दौरान अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

यह भी पढ़ें...

धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को डीएम कार्यालय में ई-मेल के माध्यम से बॉम्ब थ्रेट की सूचना मिली थी. इसके बाद थाना सूरजपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे कार्यालय परिसर की गहन जांच की गई. बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की मदद से हर संभावित जगह की तलाशी ली गई.

सर्च अभियान में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, डीएम कार्यालय में चलाए गए जांच अभियान के दौरान अभी तक कोई प्रतिकूल बात सामने नहीं आई है. जांच के बाद स्थिति सामान्य पाई गई. पुलिस लगातार मौके पर सतर्कता बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है.

साइबर टीम कर रही ई-मेल की जांच

पुलिस ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच साइबर टीम द्वारा की जा रही है. ई-मेल भेजने वाले की पहचान और इसके पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौके पर पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है और लोगों को किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास नहीं करने की सलाह दी गई है.