नोएडा DM मेधा रूपम ने अपना एक्स अकाउंट ही इनएक्टिव कर दिया, क्यों उठाया ऐसा कदम?

अरविंद ओझा

• 01:55 PM • 21 Aug 2025

मेधा रूपम ने अपनी एक्स प्रोफाइल को ही अस्थाई रूप से इनएक्टिव कर दिया है. इस बात को लेकर तमाम कयासबाजियां लगाई जा रही हैं. वैसे भी इन दिनों IAS मेधा रूपम और उनका परिवार सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है.

IAS Medha Roopam

IAS Medha Roopam

Google CTA

गौतमबुद्ध नगर की तेजतर्रार डीएम मेधा रूपम अपनी पोस्टिंग के बाद से ही चर्चाओं में हैं. कभी उनके ऐक्शन की चर्चा हो रही है, तो कभी उनकी वर्सटाइल पर्सनैलिटी की. अब DM मेधा रूपम ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है. मेधा रूपम ने अपनी एक्स प्रोफाइल को ही अस्थाई रूप से इनएक्टिव कर दिया है. इस बात को लेकर तमाम कयासबाजियां लगाई जा रही हैं. वैसे भी इन दिनों IAS मेधा रूपम और उनका परिवार सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है. इसकी वजह भी आपको बता देते हैं. 

यह भी पढ़ें...

मेधा रूपम इस वक्त देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं. चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त विपक्षी दलों के निशाने पर निशाने पर हैं. पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा, तो हाल में CEC ज्ञानेश कुमार ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. इसमें उन्होंने विपक्षी नेताओं को जो नसीहत दी वो सोशल मीडिया पर मौजूद उनके समर्थकों को रास नहीं आई. ऐसे में ज्ञानेश कुमार और उनके परिवार की ट्रोलिंग शुरू हो गई. 

परिवार के फोटो सोशल मीडिया पर होने लगे शेयर

सोशल मीडिया पर लोग मेधा रूपम और उनके पिता ज्ञानेश कुमार के अलावा परिवार की तमाम तस्वीरें शेयर करने लगे. अब सवाल यह है कि क्या इन ट्रोलर्स से परेशान होकर मेधा रूपम ने अपना एक्स हैंडल इनएक्टिव कर दिया? 

मेधा रूपम के भी शानदार करियर की कहानी जान लीजिए

मेधा रूपम अभी जुलाई अंत में ही गौतमबुद्ध नगर की डीएम बनी हैं. मेधा रूपम राइफल शूटर भी हैं. वह नेशनल लेवल की राइफल शूटर रह चुकी हैं. केरल स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में वो तीन गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं.मेधा रूपम के पति भी आईएएस अधिकारी हैं. उनका नाम मनीष बंसल है. मेधा साल 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. 

मेधा रूपम को पहले AGMUT कैडर मिला था. मगर उनके पति मनीष यूपी कैडर से थे. ऐसे में उनका ट्रांसफर यूपी कैडर में कर दिया गया. मेधा रूपम का जन्म साल 1990 में हुआ था. मेधा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. मेधा का जन्म आगरा, उत्तर प्रदेश में हुआ, लेकिन उनकी शुरुआती शिक्षा केरल में हुई. 

मेधा रूपम ने 2013 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की और ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल की. आपको बता दें कि मनोविज्ञान उनका वैकल्पिक विषय था. आईएएस बनने के बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बरेली में सहायक मजिस्ट्रेट के रूप में की थी.