युवराज मेहता की मौत के बाद नोएडा CEO के पद से हटाए गए थे IAS लोकेश एम, अब उन्हें मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल. डॉ. लोकेश एम बने PWD सचिव, प्रकाश बिन्दु को गृह विभाग की कमान. 7 IAS और 7 IPS अधिकारियों के हुए तबादले.

Who is IAS officer M Lokesh, IAS officer M Lokesh, IAS M Lokesh,  Noida Authority CEO, Noida Authority CEO M Lokesh, up news, कौन हैं IAS एम लोकेश, IAS एम लोकेश, नोएडा ऑथोरिटी CEO

IAS Lokesh M

यूपी तक

14 Mar 2026 (अपडेटेड: 14 Mar 2026, 01:51 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बीती रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए. शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, 7 आईएएस, 4 पीसीएस और 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इस फेरबदल में सबसे अधिक चर्चा नोएडा के पूर्व सीईओ लोकेश एम की हो रही है, जिन्हें नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है. 

यह भी पढ़ें...

इन 7 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

डॉ. लोकेश एम: नोएडा के चर्चित इंजीनियर युवराज मेहता मौत मामले के बाद इन्हें सीईओ पद से हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया था.  अब सरकार ने इन्हें सचिव, लोक निर्माण विभाग (PWD) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है. 

  1. श्रीमती नीना शर्मा: अब तक प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में निदेशक के पद पर तैनात थीं, जिन्हें अब प्रमुख सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग तथा महानिदेशक (सार्वजनिक उद्यम) बनाया गया है. 
  2. संजय कुमार: इन्हें सार्वजनिक उद्यम विभाग से हटाकर अब निदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के पद पर भेजा गया है. 
  3. महेन्द्र प्रसाद: प्रतीक्षारत चल रहे महेंद्र प्रसाद को विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग नियुक्त किया गया है. 
  4. रघुबीर: धर्मार्थ कार्य विभाग में विशेष सचिव रहे रघुबीर को अब विशेष सचिव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बनाया गया है. 
  5. आशिष कुमार: इन्हें इनके वर्तमान पद के साथ-साथ विशेष सचिव, धर्मार्थ कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वर्तमान में ये प्रबंध निदेशक, राज्य पर्यटन विकास निगम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 
  6. प्रकाश बिन्दु: पीडब्ल्यूडी में सचिव के पद पर तैनात रहे प्रकाश बिन्दु को अब सचिव, गृह विभाग जैसी महत्वपूर्ण पोस्टिंग दी गई है. 

पुलिस विभाग में भी बदलाव

आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ 7 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के भी कार्यस्थल बदले गए हैं. इसमें सबसे बड़ा एक्शन बदायूं के एसएसपी पर गाज के रूप में देखा जा रहा है, जिनका तबादला कर दिया गया है. इसके अलावा 4 पीसीएस अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है. 

ये भी पढ़ें: HPCL प्लांट के GM सुधीर गुप्ता और AGM हर्षित मिश्रा की हत्या के बाद हटाए गए बदायूं SSP बृजेश सिंह, इस अधिकारी को मिला नया चार्ज