मोबाइल टावरों में लगे RRU भी सेफ नहीं, नोएडा पुलिस भी सलीम, अब्बास, सोहेल, सलमान का ये कांड जान हैरान रह गई

अरुण त्यागी

• 06:50 PM • 02 May 2025

UP News: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक गिरोह को पकड़कर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. ये सभी मोबाइल टावरों से चोरी किया करते थे.

Noida, Noida News, Noida Viral News, Noida Police, up news, up viral news, नोएडा, नोएडा न्यूज, नोएडा पुलिस, नोएडा वायरल न्यूज, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

Noida News: ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस और सीआरटी टीम ने मोबाइल टावरों से RRU चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस दौरान 8 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है. इन लोगों के कब्जे से 35 चोरी के आर.आर.यू बरामद हुए हैं. इनकी कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. 

यह भी पढ़ें...

मोबाइल टावरों से RRU की चोरी

दरसअल यह लोग दिन में रेकी किया करते थे. फिर रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे. बताया जा रहा है कि यह एक गिरोह है, जो आर.आर.यू को चोरी करने के बाद उसे देश से बाहर भेज देते थे. माना जा रहा है कि आरआरयू चोरी होने के बाद चीन जाती थी. फिलहाल इस गिरोह के कई सदस्य फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें: मनचले ने छेड़खानी के बाद छात्रा पर थूका, फिर बस्ती पुलिस ने आरोपी आलम सिद्दीकी के साथ ये किया

कौन-कौन हुए गिरफ्तार? 

पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से 35 RRU, एक वैगनआर गाड़ी व अन्य सामान बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने सलीम मलिक, अब्बास मलिक, सोहेल कुरेशी, शाहनवाज, शानू मलिक, शानू ,इमरान और सलमान कुरेशी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने ये बताया

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, यह लोग दिन के समय मोबाइल टावर को चिन्हित करते थे और रात के दौरान मोबाइल टावरों से रेडियम रिसीवर यूनिट व बैटरी और अन्य कीमती सामान को चोरी कर लिया करते थे. सभी पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी. एक RRU की कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: वृंदावन का जाकिर बन गया जगदीश, इस मुस्लिम परिवार के 8 लोग बन गए गुर्जर हिंदू! पर असली कहानी तो ये है