नोएडा की सोसाइटी में नाती के साथ टहल रही थीं 50 साल की सुनीता, आंधी में टूटकर 22वीं मंजिल से गिरी ग्रिल और सिर ही अलग हो गया!

भूपेंद्र चौधरी

22 May 2025 (अपडेटेड: 23 May 2025, 01:56 PM)

UP News: कल शाम नोएडा में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली. आंधी-तूफान ने लोगों को हिला कर रख दिया. इसी बीच 2 बेहद ही दर्दनाक घटनाएं अब सामने आई हैं.

Noida, Noida news, Noida viral news, Noida weather, नोएडा आंधी, नोएडा तूफान, नोएडा बारिश, आंधी से नुकसान, नोएडा मौसम समाचार, Noida storm, Noida weather update, Noida dust storm, heavy rain in Noida, Noida news, trees uprooted Noida, sheds blown away Noida

UP News

Google CTA

UP News: कल भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम ने बड़ी करवट ली और तेज आंधी-तूफान ने लोगों को हिला कर रख दिया. 75 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली और लोग दहशत में आ गए. काफी देर जबरदस्त आंधी-तूफान ने लोगों को हैरान करके रख दिया और फिर तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया. बता दें कि आंधी-तूफान की वजह से पेड़ टूटे हैं और कई छोटी बड़ी घटनाएं हुई. इसी बीच अब नोएडा से 2 दर्दनाक मामले भी सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें...

बीती रात तूफान और बारिश ने 2 लोगों की जान ले ली. सूरजपुर की मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी में एक 50 साल की महिला के ऊपर 22वीं मंजिल से ग्रिल गिर गई, जिससे महिला की मौत हो गई. महिला का सिर धड़ से अलग हो गया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां रहने वाले आईटी इंजीनियर जितेंद्र की सास 50 साल की सुनीता अपने 2 साल के नाती के साथ सोसाइटी में टहल रही थीं. तभी तेज आंधी चलने लगी. वह अंदर जाने की कोशिश करने लगी. मगर तभी 22वीं मंजिल से एक ग्रिल उनके ऊपर गिर गई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई. महिला का सिर धड़ से अलग हो गया. महिला की नाती भी गंभीर घायल है और अस्पताल में इलाज चल रहा है.

एनटीपीसी टाउनशिप में शिक्षक की मौत

दूसरी घटना नोएडा की एनटीपीसी टाउनशिप में एक शिक्षक घर से वॉक करने के लिए निकले. इस दौरान उनके ऊपर पेड़ गिर गया.  पेड़ गिरने से अध्यापक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामकृष्ण के रूप में हुई है.

तेज तूफान के कारण नोएडा के कई इलाकों में पेड़ जड़ से उखड़ गए. नोएडा के कई प्रमुख इलाकों से पेड़ों के गिरने और ट्रैफिक बाधित होने की खबरें सामने आई है. इसके अलावा कई जगह बड़े-बड़े टिन शेड तेज हवाओं में उड़ गए, जिससे पास खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका है. 

जानें सोसायटी में रहने वाले शख्स ने क्या कहा?

इस दुखद घटना पर सोसायटी में रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी रविंद्र जैसवाल की प्रतिक्रया सामने आई है. रविंद्र जैसवाल ने कहा कि बुधवार को जो दर्दनाक हादसा हुआ है, उसके लिए बिल्डर जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि तूफ़ान आने के बाद 20वें फ्लोर से एक टीन शेड गिरा और नीचे बुजुर्ग महिला के सिर पर लगा. उनके साथ एक बच्चा था उसे भी चोट आई. कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई. बकौल जैसवाल, इस घटना का मुख्य कारण बिल्डर की खराब कंस्ट्रक्शन क्वालिटी है. उन्होंने आगे कहा कि सोसायटी के लिफ्ट भी खराब है. बिल्डर ने क्वालिटी से समझौता किया है, जिसकी वजह से लोगों को भुगतान करना पड़ रहा है.