BJP MLA की बेटी प्रियंका ने नोएडा के अतुल गुप्ता के फ्लैट में घुस पत्नी-बेटी को खूब मारा, पुलिस ने क्या किया?

अरुण त्यागी

• 11:26 AM • 10 Jun 2025

UP News: दादरी विधानसभा सीट से तेजपाल नागर भाजपा विधायक हैं. इस बार वह अपनी बेटी प्रियंका नागर की वजह से चर्चाओं में हैं. प्रियंका नागर के ऊपर आरोप है कि उसने नोएडा के फ्लैट में घुसकर मां-बेटी के साथ जमकर मारपीट की है.

Noida, Noida News, Noida Viral news, Noida Viral news, BJP MLA Tejpal Nagar, tejpal nagar daughter video, Noida Viral, up news, up viral news, up viral video, नोएडा, नोएडा न्यूज, नोएडा वायरल न्यूज, नोएडा पुलिस, नोएजा वायरल वीडियो, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: पापा की विधायकी का खुमार सिर चढ़कर ऐसा बोला कि बेटी ने कानून की ही धज्जियां उड़ा दीं. बदमाशों की तरह विधायक की बेटी साथी महिलाओं को लेकर फ्लैट में गई और प्लैट में मौजूद मां-बेटी पर हमला बोल दिया. उत्तर प्रदेश के नोएडा से जो तस्वीर सामने आई हैं, उसने हर किसी को चौंका दिया है. यहां भाजपा विधायक की बेटी ने ऐसा तांडव मचाया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया. भाजपा विधायक की बेटी फ्लैट में गई और मां-बेटी के साथ खूब मारपीट की.

यह भी पढ़ें...

हम बात कर रहे हैं दादरी के भाजपा विधायक तेजपाल नागर की बेटी प्रियंका नागर की. 2 गाड़ियों में टक्कर हुई और भाजपा विधायक की बेटी प्रियंका की दूसरी गाड़ी में मौजूद मां-बेटी से बहस हो गई. बहस खत्म भी हुई. मगर विधायक पापा की बेटी से कोई बहस कैसे कर सकता है? इतनी हिम्मत आम लोगों में कैसे आ गई? ये बात प्रियंका नागर को बर्दाश्त नहीं हुई. फिर प्रियंका नागर ने साथी महिलाओं को लिया और मां-बेटी के फ्लैट पर ही हमला बोल दिया. दोनों मां-बेटी को खूब पीटा.

ये भी पढ़ें: लखनऊ के युवा एडवोकेट पवन सिंह तहसील परिसर में अचानक गिरे और फिर उठे ही नहीं, आखिर क्या हुआ इनके साथ? 

नोएडा के पूर्वांचल हाईट सोसाइटी के फ्लैट में विधायक बेटी का हमला

दरसअल ये पूरा मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र की पूर्वांचल हाईट सोसाइटी से सामने आया है. यहां अतुल कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं. परिवार में बेटी और उनकी पत्नी है. पत्नी और बेटी गाड़ी से पास के मार्केट गए थे. अतुल गुप्ता ने बताया, पत्नी और बेटी जब गाड़ी से सोसाइटी वापस आ रहे थे, तभी एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को रोक लिया. दूसरी गाड़ी से महिलाएं उतरी. आरोप लगाया कि गाड़ी ने उनकी गाड़ी पर टक्कर मारी है. दोनों पक्षों में खूब बहस हुई. फिर सभी पक्ष अपने-अपने रास्ते लौट गए.

मां-बेटी के साथ खूब की मारपीट

अतुल गुप्ता ने बताया, जब बेटी और पत्नी वापस फ्लैट आ गए तो अचानक गाड़ी में सवार होकर 3 महिलाएं फ्लैट के नीचे आ गईं. तीनों महिलाएं फ्लैट में घुस गईं और पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. अतुल गुप्ता कहते हैं कि तीनों महिलाओं ने पत्नी और बेटी के साथ खूब मारपीट की है और जमकर गाली-गलौज की है. काफी मारपीट और बदतमीजी करने के बाद तीनों महिलाएं यहां से चली भी गईं. अतुल गुप्ता का कहना है कि मारपीट करने वाली महिला का नाम प्रियंका नागर है. प्रियंका नागर के पिता दादरी से भाजपा विधायक तेजपाल नागर हैं.

ये भी पढ़ें: शादी के 3 दिन में ही राजा की इस कोशिश पर सोनम रघुवंशी का मूड हुआ ऑफ फिर रची साजिश

पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

इस पूरे मामले की अतुल गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. सोशल मीडिया पर भी घटना के वीडियो वायरल हैं. पुलिस ने मां-बेटी का मेडिकल करवाया है. पुलिस ने भाजपा विधायक की बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.