सरहद पार कर नोएडा पहुंची सानिया और सौरभ की पहली बार तस्वीर आई सामने, सीमा हैदर जैसा है मामला

भूपेंद्र चौधरी

• 09:15 AM • 22 Aug 2023

Uttar Pradesh News : कहते हैं कि प्यार कोई सीमा नहीं होती. बीते दिनों पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर (Seema Haider) अपने प्रेमी सचिन…

UP Tak
Google CTA

Uttar Pradesh News : कहते हैं कि प्यार कोई सीमा नहीं होती. बीते दिनों पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर (Seema Haider) अपने प्रेमी सचिन के साथ रहने के लिए भारत आई थी. ऐसा ही एक और मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा में सामने आया है. बांग्लादेश की रहने वाली एक महिला अपने एक साल के बच्चे को लेकर नोएडा आई है. महिला का नाम सानिया अख्तर (Bangladeshi Woman Sania Akhtar) है. बांग्लादेश से आई महिला का आरोप है कि नोएडा के सौरभ कांत तिवारी नाम के एक शख्स से निकाह किया. फिर तीन साल तक वो बांग्लादेश में साथ रहे. लेकिन अब वो उसे छोड़कर नोएडा वापस आ गया है.

यह भी पढ़ें...

सानिया ने लगाया है ये आरोप

वहीं अब बांग्लादेश से आई महिला सानिया अख्तर और नोएडा के सौरभ कांत तिवारी का एक तस्वीर सामने आई है. यूपीतक को मिली इस तस्वीर में सानिया और सौरभ कांत तिवारी एक साथ नजर आ रहे हैं. बता दगें कि सोमवार को ये मामला सामने आया था जब बांग्लादेश से आई महिला नोएडा के एक युवक पर आरोप लगाया. ये मामला फिलाल नोएडा के पुलिस के पास पहुंच गया है और पुलिस इसमें छानबीन कर रही है. महिला का कहना है कि उसने सौरभ कांत तिवारी से निकाह किया है और उसी के साथ रहना चाहती है.

सानिया सोमवार को बच्चे के साथ सेक्टर 108 स्थित पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची और मदद की गुहार लगाई. महिला ने बताया कि सौरभ बांग्लादेश के ढाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था.

मामले की पुलिस कर रही जांच

जानकारी के मुताबिक सौरभ ने साल 2017 से लेकर 2021 के बीच बांग्लादेश में काम किया था. दावा है कि इसी दौरान सौरभ ने बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर से शादी कर ली. वहीं, सौरभ के वापस आने के बाद महिला अब अपने पति से मिलने के लिए अपने एक साल के बच्चे के साथ भारत आई है. हालांकि, यहां आने पर सानिया को पता चला कि युवक ने पहले ही किसी और से भारत में शादी कर ली थी. अब वह बांग्लादेशी महिला सानिया अख्तर को साथ नहीं रखना चाहता है. हालांकि सानिया अख्तर पति सौरभ के साथ रहना चाहती है. बांग्लादेशी महिला ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसकी जांच एसीपी महिला सुरक्षा को मिली है.